अमेरिकी रहस्यकथा लेखक जॉन लट्ज़ का 9 जनवरी 2021 को निधन हो गया। वो 82 वर्ष के थे।
जॉन लट्ज़ का जन्म 11 सितम्बर 1939 को संयुक्त राज अमेरिका के डल्लास टेक्सास में हुआ था। जॉन लट्ज़ ने अपने जीवन काल में 50 के करीब उपन्यास और 200 से ऊपर लघु-कथायें और लेख लिखे थे। अपराध साहित्य की लगभग सभी विधाओं में उन्होंने लिखा था। उन्होंने श्रृंखला बद्ध और एकल दोनो ही तरह के उपन्यास लिखे थे।
वह सैंट लुईस मिसोरी में बसाए गये एलो नजर (Alo Nudger) और फ्लोरिडा में बसाए गये फ्रैंक कार्वर (Fred Carver) श्रृंखला के उपन्यासों के लिए जाने जाते थे। एलो नज़र और फ्रेड कार्वर दोनों ही प्राइवेट जासूस हैं। एलो नजर श्रृंखला के तहत उन्होंने 11 उपन्यास और फ्रेड कार्वर श्रृंखला के तहत उन्होंने 10 उपन्यास लिखे थे।
इसके अलावा उन्होंने नाईट श्रृंखला के अंतर्गत पाँच उपन्यास, फ्रैंक क़ुइन्न श्रृंखला के अंतर्गत दस उपन्यास, थॉमस लेकर श्रृंखला के अंतर्गत दो उपन्यास और कई एकल उपन्यास भी लिखे थे।
उनके उपन्यास एसडब्ल्यू सीक्स सेम(1990) पर सिंगल वाइट फीमेल नाम की फिल्म का निर्माण हुआ था। वहीं उनके उपन्यास द एक्स(1996) पर भी इसी नाम की एक फिल्म का निर्माण हुआ था।
जॉन मिस्ट्री राइटर्स ऑफ़ अमेरिका और प्राइवेट ऑय राइटर्स ऑफ़ अमेरिका नाम की संस्थाओं के अध्यक्ष भी रह चुके थे।
अपने जीवन काल में जॉन लट्ज़ को लेखन के लिए कई पुरस्कार भी मिले थे। उपन्यास किस के लिए उन्हें 1989 में शेमस अवार्ड मिला था। 1995 में उन्हें द ऑय लाइफ टाइम अवार्ड से नवाजा गया था। उन्हें ट्रोफी 813 अवार्ड, पी डब्ल्यू ए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और शोर्ट मिस्ट्री फिक्शन सोसाइटी द्वारा दिया जाने वाला डेरिंजेर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया गया था।
2019 में थॉमस लेकर श्रृंखला का द हवाना गेम उनका आखिरी प्रकाशित उपन्यास था।
– विकास नैनवाल ‘अंजान’
-
विकास नैनवाल शिक्षा मूलतः पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड से आते हैं और फिलहाल गुरुग्राम में वक्त गुजार रहे हैं।
किस्से कहानियाँ पढ़ने और गढ़ने का शौक है। अच्छी कहानियों को अनुवाद के माध्यम से हिंदी पाठकों के बीच लाने को भी वो लालायित रहते हैं। वह लेखन और अनुवाद के अतिरिक्त सम्पादन कार्य भी करते हैं। कई प्रकाशनों के लिए उन्होंने फ्री लांस सम्पादन का कार्य भी किया है।
उनकी कई रचनाएँ और अनुवाद पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
वह एक बुक जर्नल नाम से यह वेब पत्रिका और दुईबात नाम से वह अपनी व्यक्तिगत वेबसाइट का संचालन भी करते हैं।
पुस्तकें:
रचना संकलन: एक शाम तथा अन्य रचनाएँ
बाल साहित्य: 'इशिता की सूझबूझ' (सचित्र बाल कथा)
अनुवाद: नेवर गो बैक, चाल पे चाल, 'फैटल फॉलाउट: एक गलती, घातक परिणाम'
View all posts
Like this:
Like Loading...