24 नवंबर 2026: साहित्यिक एवं सांस्कृतिक नवोन्मेष हेतु गठित संस्था वैखरी द्वारा आयोजित ‘गोवर्धन लाल चौमाल स्मृति कहानी प्रतियोगिता– 2026’ का परिणाम आज घोषित किया गया। संस्था की सचिव इंजी. आशा शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की गयी इस प्रतियोगिता में देश भर से कहानी संग्रह प्राप्त हुए जिनके मूल्यांकन के पश्चात प्राप्त परिणामों के अनुसार बांसवाड़ा– राजस्थान के कहानीकार भरत चंद्र शर्मा की पुस्तक ‘चयनित कहानियाँ’ (प्रकाशक: न्यूवर्ल्ड पब्लिकेशन), नई दिल्ली की कहानीकार सुमन बाजपेयी की पुस्तक ‘कैनवास के रंग’ (प्रकाशक: सस्ता साहित्य मंडल) तथा इंदौर‑मध्यप्रदेश की किसलय पंचोली की पुस्तक ‘गेट से बाहर फ्रायड’ (प्रकाशक: साहित्य विमर्श प्रकाशन) को पुरस्कार के योग्य चुना गया।

संस्था द्वारा 25 दिसंबर को बीकानेर में आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में पुरस्कार हेतु विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, शाॅल सहित 5100 रुपये नगद भेंट किए जाएँगे।
संस्था द्वारा इस वर्ष श्रीमती सुमित्रा देवी स्मृति लोककला सम्मान हेतु उदयपुर की चित्रकार डॉ. कंचन राठौड़ के नाम की घोषण की गई। इस सम्मान के अंतर्गत राशि 5100 रूपये नगद भेंट की जायेगी।
