2026 एडगर ऐलन पो पुरस्कारों के विजेता हुए घोषित

2026 एडगर ऐलन पो पुरस्कारों के विजेता हुए घोषित

मिस्ट्री राइटर्स ऑफ अमेरिका (Mystery Writers of America) द्वारा 2026 एडगर एलन अवार्ड्स के विजेताओं के नाम घोषित 29 अप्रैल 2026 को कर दिए गए। अलग अलग श्रेणियों में दिए जाने वाले इन पुरस्कारों की घोषणा मार्की टाइम्स स्क्वायर होटल में होने वाले एक समारोह में की गयी। 

बताते चलें अलग-अलग श्रेणियों में दिये जाने वाले एडगर पुरस्कार रहस्यकथा लेखन में दिये जाने वाले पुरस्कारों में अग्रणी स्थान रखते हैं। 

वर्ष 2026 के लिए एडगर अवॉर्ड के लिए वो रहस्यकथाएँ (गल्प, टीवी इत्यादि) ही मान्य थी जिनका  वर्ष 2025 में प्रकाशन या निर्माण किया गया था। 

अलग अलग श्रेणी में वर्ष 2022 के एडगर अवॉर्ड पुरस्कार के विजेता निम्न हैं:

बेस्ट नॉवेल

द बिग एम्प्टी (The Big Empty) – रॉबर्ट क्रेस (Robert Crais) (पेंगुइन रैंडम हाउस – जी. पी. पुटनम्स सन्स)

बेस्ट फर्स्ट नॉवेल बाय एन अमेरिकन ऑथर

डेड मनी (Dead Money) – जैकब केर (Jakob Kerr) (पेंगुइन रैंडम हाउस – बैंटम बुक्स)

बेस्ट पेपरबैक ओरिजिनल

द बैकवॉटर (The Backwater) – विक्की वेकफील्ड (Vikki Wakefield) (सोर्सबुक्स – पॉइज़न्ड पेन प्रेस)

बेस्ट फैक्ट क्राइम

मर्डरलैंड: क्राइम एंड ब्लडलस्ट इन द टाइम ऑफ सीरियल किलर्स (Murderland: Crime and Bloodlust in the Time of Serial Killers) – कैरोलिन फ्रेज़र (Caroline Fraser) (पेंगुइन रैंडम हाउस – पेंगुइन प्रेस)

बेस्ट क्रिटिकल/बायोग्राफिकल

एडगर एलन पो: ए लाइफ (Edgar Allan Poe: A Life) – रिचर्ड कोप्ली (Richard Kopley) (यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया प्रेस)

बेस्ट शॉर्ट स्टोरी

जूलियस कैट्ज़ ड्रॉज़ अ स्ट्रेट फ्लश (Julius Katz Draws a Straight Flush) – डेव ज़ेल्ट्सरमैन (Dave Zeltserman) (मस्ट रीड बुक्स पब्लिशिंग)

बेस्ट जुवेनाइल

ब्लड इन द वॉटर (Blood in the Water) – टिफ़नी डी. जैक्सन (Tiffany D. Jackson) (स्कॉलास्टिक प्रेस)

बेस्ट यंग एडल्ट

अंडर द सेम स्टार्स (Under the Same Stars) – लिब्बा ब्रे (Libba Bray) (मैकमिलन पब्लिशर्स – फरार, स्ट्रॉस एंड गिरॉक्स बीएफवाईआर)

बेस्ट टेलीविज़न एपिसोड टेलीप्ले

पायलट (Pilot) – डैन फोगेलमैन (Dan Fogelman) (हुलु)

अन्य पुरस्कार

रॉबर्ट एल. फिश मेमोरियल अवॉर्ड

हाउ इट हैपन्ड (How It Happened) – बिली के फर्न (Billie Kay Fern) (मस्ट रीड बुक्स पब्लिशिंग)

द साइमन एंड शूस्टर मैरी हिगिंस क्लार्क अवॉर्ड

ऑल दिस कुड बी यॉर्स (All This Could Be Yours) – हैंक फिलिपी रयान (Hank Phillippi Ryan) (मैकमिलन पब्लिशर्स – मिनोटॉर बुक्स)

द जी. पी. पुटनम्स सन्स सू ग्राफ्टन मेमोरियल अवॉर्ड

गॉन इन द नाइट (Gone in the Night) – जोआना शाफहाउज़ेन (Joanna Schaffhausen) (मैकमिलन पब्लिशर्स – मिनोटॉर बुक्स)

द लिलियन जैक्सन ब्राउन मेमोरियल अवॉर्ड

अ सीनियर सिटिज़न्स गाइड टू लाइफ ऑन द रन (A Senior Citizen’s Guide to Life on the Run) – ग्वेन फ्लोरियो (Gwen Florio) (सेवर्न हाउस)

इन पुरस्कारों के अतिरिक्त जनवरी 2026 में लेखिका डॉना एंड्रूज़ और लेखक ली चाइल्ड को ग्रैंड मास्टर भी घोषित किया गया था।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • 'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
    सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
    आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
    हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *