वर्ष 2026 के एंथनी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित रचनाओं की सूची हुई घोषित

एंथनी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित रचनाओं की सूची हुई घोषित

वर्ष 2026 के एंथोनी अवार्ड्स के लिए नामांकित रचनाओं की सूची जारी हो चुकी है। यह सूची 29 मई 2026 को बुशेरकॉन की वेबसाइट पर रिलीज़ की गयी। ज्ञात हो एंथोनी अवार्ड्स रहस्यकथाओं के लिए हर वर्ष सात श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। हर श्रेणी में पाँच से छह रचनाओं को नामांकित किया जाता है और फिर मतों द्वारा विजेताओं का चुनाव होता है।

वर्ष 2026 में पुरस्कार के लिए विभिन्न श्रेणियों में नामंकित रचनाओं की सूची निम्न है:

बेस्ट हार्डकवर नॉवेल (Best Hardcover Novel)

बेस्ट फर्स्ट नॉवेल (Best First Novel)

बेस्ट पेपरबैक नॉवेल (Best Paperback Novel)

बेस्ट शॉर्ट स्टोरी (Best Short Story)

बेस्ट जुवेनाइल या वाईए (Best Juvenile or YA)

बेस्ट क्रिटिकल या नॉनफिक्शन वर्क (Best Critical or Nonfiction Work)

बेस्ट एंथोलॉजी या कलेक्शन (Best Anthology or Collection)

विजेताओं के चुनाव के लिए मतदान अक्टूबर 2026 में शुरू होगा। मतदान के लिए वही लोग मान्य होंगे जो कि बुशेरकॉन में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। विजेताओं को यह पुरस्कार अक्टूबर 24 को कैलगरी, कनाडा में होने वाले बुशेरकॉन 2026 (Bouchercon 2026) में आयोजित एक समारोह के दौरान दिए जाएँगे। 

एंथनी अवार्ड्स

एंथनी अवार्ड्स रहस्यकथा लेखकों को दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक हैं। मिस्ट्री राइटर्स ऑफ़ अमेरिका (Mystery Writers of America) के एक संस्थापक एंथनी बुशे (Anthony Bouche) के नाम पर दिए जाने वाले यह पुरस्कार बुशेरकॉन वर्ल्ड मिस्ट्री कन्वेंशन (Bouchercon World Mystery Convention) में सन 1986 से लगातार दिए जा रहे हैं।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • 'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
    सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
    आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
    हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *