पुस्तक ‘न्यू मीडिया के विविध आयाम’ का हुआ लोकार्पण

पुस्तक 'न्यू मीडिया के विविध आयाम' का हुआ लोकार्पण

14 अप्रैल 2026, देहरादून: 13 अप्रैल 2026 को देहरादून के दून लाइब्रेरी में पुस्तक ‘न्यू मीडिया के विविध आयाम’ का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक डॉ. सुशील उपाध्याय, डॉ अजीत सिंह तोमर व डॉ. योगेश कुमार योगी द्वारा सम्पादित है और पुस्तक को समय साक्ष्य प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ भारती मिश्रा द्वारा किया गया और चर्चा क मोडरेशन डॉ सुशील उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डीजीपी और लेखक अनिल रतूड़ी द्वारा की गई।

पुस्तक 'न्यू मीडिया के विविध आयाम' का हुआ लोकार्पण

लोकार्पण के पश्चात पुस्तक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा भविष्य में मीडिया की कमान रोबो जर्नलिस्ट के हाथों में हो सकती है। पूर्व डीजीपी एवं लेखक अनिल रतूड़ी ने कहा कि तकनीक ने अभिव्यक्ति के अवसर बढ़ाए हैं, लेकिन इससे सूचना की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है, इसलिए संतुलन आवश्यक है। पत्रकार अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने मीडिया में नई संभावनाएं खोली हैं और अब पत्रकार व्यक्तिगत स्तर पर भी अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकते हैं।

डॉ. बीकेएस संजय ने कहा कि गैजेट आधारित पत्रकारिता में सबसे चिंता की बात यह है कि उन बच्चों के हाथ में भी गैजेट्स हैं जिन्हें न तो उनके प्रयोग की बुनियादी समझ है और न ही वे खतरों से अवगत हैं। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से भी मीडिया के व्यापक दायित्वो और संभावनाओं को रेखांकित किया।

डॉ. अनिल भारती ने कहा कि आने वाले समय में मीडिया में तकनीक की भूमिका और बढ़ेगी, जिससे मानव हस्तक्षेप कम हो सकता है। ऐसे में सूचनाओं की सत्यता एक बड़ी चुनौती होगी। डॉ. ताहा सिद्दीकी ने मीडिया शिक्षा और संस्थानों के बीच तालमेल बढ़ाने की जरूरत बताई। वहीं पत्रकार संजीव कंडवाल ने कहा कि कोरोना काल के बाद सूचना का प्रवाह तेज़ हुआ है, लेकिन उसकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है।

डॉ. सुशील उपाध्याय ने मीडिया में एआई के बढ़ते प्रभाव पर ध्यान देने की बात कही। पुस्तक के सह-संपादक प्रो. योगेश कुमार योगी ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। इस दौरान कई गणमान्य जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बताते चलें डॉ सुशील उपाध्याय, डॉ अजीत सिंह तोमर और डॉ. योगेश कुमार योगी द्वारा सम्पादित पुस्तक न्यू मीडिया के विविध आयाम पुस्तक एआई, न्यू मीडिया और न्यूज़ इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न पहलुवों पर चर्चा करती है। इस पुस्तक में न्यू मीडिया के विशेषज्ञ 23 लेखकों के लेख शामिल किये गए हैं।

(विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल्स पर प्रकाशित खबरों पर आधारित)


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • 'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
    सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
    आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
    हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *