‘विज्ञान प्रगति’ हिंदी में प्रकाशित होने वाली एक लोकप्रिय विज्ञान पत्रिका है। 1952 में शुरू हुई यह पत्रिका वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR-NIScPR) द्वारा प्रकाशित की जाती रही है। पत्रिका का मकसद छात्रों, शोधकर्ताओं और आम जनता में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और वर्तमान में हो रहे नवीन वैज्ञानिक अनुसंधानों और विज्ञान सम्बंधी जानकारी से पाठकों को अवगत रखना है।
‘विज्ञान प्रगति’ पत्रिका प्रकाशन के 74 वर्ष पूर्ण करके अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। पत्रिका ने इस अवसर पर विज्ञान सृजन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया है। पत्रिका ने यह जानकारी अपने फेसबुक पृष्ठ पर साझा की है।

विज्ञान सृजन प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत दो श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह श्रेणीयाँ हैं:
विज्ञान कथा लेखन प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता 14 वर्ष से ऊपर आयु के प्रतिभागियों के लिए है। प्रविष्टि भेजने के नियम ये हैं:
- प्रविष्टि केवल हिंदी में स्वीकार की जाएगी
- कहानी आपकी अपनी लिखी हुई हो तथा पहले कहीं प्रकाशित या भेजी ं गयी हो
- आप कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए आई), अंतरिक्ष, जलवायु परिवर्तन, रोबोटिक्स, जैव प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, चिकित्सा या किसी भी वैज्ञानिक विषय पर लिख सकते हैं
- कहानी में वैज्ञानिक सोच और नई कल्पनाओं का समावेश होना चाहिए
- शब्द सीमा: 2500-3000 शब्द
- प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक प्रविष्टि भेज सकता/ सकती है
- नकल या कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन होने पर प्रविष्टि रद्द कर दी जाएगी
- निर्णायकों का निर्णय अंतिम होगा
- चयनित रचनाओ को ‘विज्ञान प्रगति’ में प्रकाशित किया जाएगा
प्रविष्टि भेजने का लिंक: विज्ञान कथा लेखन प्रतियोगिता
साइंटून प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उनकी आयु के हिसाब से दो समूहों में विभाजित किया जाएगा।
समूह 1: 14 वर्ष से अधिक प्रतिस्पर्धी
समूह 2: 25 वर्ष से अधिक प्रतिस्पर्धी
समूह-1 के लिए विषय:
2050 की एक सुबह
समूह-2 के लिए विषय:
सोशल मीडिया पर विज्ञान: जाँचे, फिर मानें
प्रतियोगिता में प्रविष्टि भेजने के नियम:
- साइंटून आपकी अपनी बनायी हुई रचना हो
- यह दिए गए विषय पर आधारित हो
- वैज्ञानिक जानकारी सही ही और चित्र में हास्य के साथ वैज्ञानिक संदेश भी हो
- चित्र और संवाद सरल हिंदी में हों और किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी न हो
प्रविष्टि भेजने का लिंक: साइंटून प्रतियोगिता
प्रविष्टियाँ भेजने की आखिरी तारीख 30 जुलाई 2026 है।
