पत्रकार अनंत विजय को पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान

पत्रकार अनंत विजय को पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान

रायपुर, छत्तीसगढ़: पत्रकार और लेखक अनंत विजय को रचनात्मक लेखन तथा हिंदी भाषा में योगदान के लिए ‘पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान 2025’ के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें तीन नवम्बर 2026 को राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में दिया जाएगा।

अनंत विजय पिछले तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह दैनिक जागरण समूह में सम्पादक-फीचर के पद पर कार्यरत हैं। सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए स्वर्ण कमल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। वह 17 पुस्तकें लिख चुके हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये जाने वाले प्रतिष्ठित गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान से नवाजा जा चुका है। ‘हिंदी का शुल्क पक्ष’ और ‘हिंदी के दिव्य कलाधर’ उनकी नवप्रकाशित पुस्तकें हैं।

बताते चलें ‘पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान’ हिंदी पत्रकार और लेखक पंडित माधवराव सप्रे की स्मृति में दिया जाता है। वर्ष 2016 से यह सम्मान हर वर्ष छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क विभाग द्वारा रचनात्मकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। अतुल जैन (2024), सुदीप ठाकुर (2022), मृणाल पांडे (2021), राजेंद्र धोड़पकर (2020), रवीश कुमार (2019), डॉ. हिमांशु द्विवेदी (2017), विजय दत्ता (2016) को अब तक इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • 'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
    सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
    आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
    हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *