लखनऊ: लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेला में पटना के युवा लेखक अभिलाष दत्ता की पुस्तक ‘यादों के एल्बम से…’ का लोकार्पण कल यानी 3 अक्टूबर 2026 को हुआ। यह पुस्तक फ्लाईड्रीम्स पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित की गयी है।
लेखक अभिलाष दत्ता ने किताब के बारे में बताया कि ‘यादों के एल्बम से…’ उनके संस्मरणों का संलकन है। इसमें उनके जीवन में घटित हुये पंद्रह ऐसे संस्मरणों को शामिल किया गया है। इन संस्मरणों में हँसी है, शरारत है, रिश्तों की गर्माहट है और ज़िंदगी के कुछ भावुक कर देने वाले पल भी। रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं को लेखक ने अपने अनुभव और हास्यबोध के साथ इस तरह दर्ज किया है कि पाठक को इनमें कहीं न कहीं अपनी ही कहानी दिखाई दे। यह किताब सिर्फ लेखक की यादों का संग्रह नहीं, बल्कि उस दौर और उन रिश्तों की भी तस्वीर है, जिन्हें समय पीछे छोड़ आया है।
फ्लाईड्रीम्स पब्लिकेशन के मुख्य संपादक ने बताया कि लेखक अभिलाष दत्ता की चार पुस्तक उनके प्रकाशन से प्रकाशित हो चुकी है। और अभिलाष दत्ता की अगली पुस्तक इसी वर्ष पटना पुस्तक मेला 2026 में आने वाली है।
अभिलाष दत्ता के पुस्तक लोकार्पण में पटना के वरिष्ठ लेखक कमल किशोर वर्मा, दिल्ली के वरिष्ठ लेखक अतुल प्रभा, राम ‘पुजारी’, नीरा अनुरागिनी, समीर घोषाल, मोहित शर्मा के अतिरिक्त कई पाठक मौजूद थे।
