आईटीडब्ल्यू थ्रिलर अवार्ड्स 2026 के विजेताओं की हुई घोषणा

आईटीडब्ल्यू थ्रिलर अवार्ड्स 2026 के विजेताओं की हुई घोषणा

वर्ष 2026 के आईटीडब्ल्यू थ्रिलर अवार्ड्स (ITW Thriller Awards) के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा ThrillerFest  के दौरान आयोजित एक समारोह के दौरान की गयी।

ज्ञात हर वर्ष पुरस्कार वर्ष से एक वर्ष पूर्व अंग्रेजी में प्रकाशित रोमांचकथा (थ्रिलर) की श्रेणी में आने वाली रचनाओं को इंटरनेशनल थ्रिलर राइटर्स (International Thriller Writers) द्वारा यह पुरस्कार दिये जाते है। पुरस्कार के लिए अलग-अलग श्रेणियाँ निर्धारित की गई है और हर श्रेणी से एक एक विजेता का चुनाव होता है।  वर्ष 2006 से यह पुरस्कार हर वर्ष दिया जाता रहा है। 

वर्ष 2026 में विभिन्न श्रेणियों में निम्न रचनाओं को मिला है यह पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ स्टैंडअलोन नॉवेल:
क्रॉस माई हार्ट (Cross My Heart) – मेगन कॉलिन्स (Megan Collins) — एट्रिया

सर्वश्रेष्ठ सीरीज़ नॉवेल:
द बिग एम्प्टी (The Big Empty) – रॉबर्ट क्रेस (Robert Crais) — पुटनम

सर्वश्रेष्ठ प्रथम नॉवेल:
पार्टी ऑफ़ लायर्स (Party of Liars) – केल्सी कॉक्स (by Kelsey Cox) — मिनोटॉर

सर्वश्रेष्ठ ऑडियोबुक:
द व्हाइट क्रो (The White Crow) – माइकल रोबॉथम (by Michael Robotham); नैरेटेड बाय केटी सोबी (narrated by Katy Sobey) — साइमन एंड शूस्टर

सर्वश्रेष्ठ युवा वयस्क नॉवेल:
द साइलेंस्ड (The Silenced) – डायना रोड्रिगेज वॉलैक (by Diana Rodriguez Wallach) — डेलाकॉर्ट प्रेस

सर्वश्रेष्ठ लघु कहानी:
“द वायलेंट सीज़न” (“The Violent Season”) – जेसिका वैन डेसल (by Jessica Van Dessel) — अल्फ्रेड हिचकॉक्स मिस्ट्री मैगज़ीन, जुलाई/अगस्त 2025

इन पुरस्कारों के अतिरिक्त निम्न पुरस्कारों की भी घोषणा इस समारोह में की गयी।

2026 थ्रिलरमास्टर (ThrillerMaster), लिसा स्कॉटोलाइन (Lisa Scottoline)
2026 थ्रिलरमास्टर (ThrillerMaster), हार्लन कोबेन (Harlan Coben)
2026 सिल्वर बुलेट अवॉर्ड (Silver Bullet Award), डगलस प्रेस्टन (Douglas Preston)
2026 स्पॉटलाइट गेस्ट (Spotlight Guest), रेचल हॉवेल हॉल (Rachel Howzell Hall)
2026 स्पॉटलाइट गेस्ट (Spotlight Guest), लुइस अल्बर्टो उरेआ (Luis Alberto Urrea)
2026 थ्रिलर लीजेंड (Thriller Legend), बारबरा पीटर्स (Barbara Peters)
2026 थ्रिलरफैन (ThrillerFan), जॉर्डन मोब्लो (Jordon Moblo)
2026 थ्रिलर वॉलंटियर ऑफ द ईयर (Thriller Volunteer of the Year), जेम्स लेटॉइल (James L’Etoile)

क्या है आईटीडब्ल्यू 

इंटरनेशनल थ्रिलर राइटर्स (International Thriller Writers) रोमांचकथा लेखकों की पहली व्यवसायिक संस्था है जिसका निर्माण 2006 में  गेल लिंड्स (Gayle Lynds) और डेविड मोरेल (David Morrell) द्वारा किया गया था।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • 'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
    सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
    आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
    हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *