दैनिक जागरण द्वारा वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई से सितम्बर के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की सूची जारी की जा चुकी है। कथा, कथेतर, अनुवाद और कविता श्रेणी में यह सूची जारी की गयी है। अनुवाद श्रेणी में जिन पुस्तकों ने जगह बनाई है वह निम्न हैं:
वी आर देयर फॉर इच अदर – सागर चुदेसरा | अनुवाद: चंद्रशेखर मदभावी

पुस्तक विवरण:
‘वी आर देयर फॉर ईच अदर’ एक दिल को छू लेने वाला हिंदी उपन्यास है जो दोस्ती, प्यार, रिश्तों, बिछड़ने के दर्द और आत्म-खोज की यात्रा को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत करता है।
चार दोस्त एक यादगार सफर पर निकलते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि यह यात्रा उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल देगी। हम्पी के ऐतिहासिक खंडहरों, अधूरे रिश्तों, टूटे दिलों और अनकहे एहसासों के बीच यह कहानी आपको हंसाएगी, रुलाएगी और अपने जीवन के कई पहलुओं से जोड़ देगी।
यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि उन भावनाओं की कहानी है जिन्हें हम अक्सर अपने दिल में छुपाकर रखते हैं। अगर आपने कभी किसी से सच्चा प्यार किया है, किसी अपने को खोया है, दोस्ती की ताकत महसूस की है, या खुद को दोबारा खोजने की कोशिश की है, तो यह किताब आपके दिल को जरूर छू जाएगी।
प्रकाशक: सागर चुदेसरा | पुस्तक लिंक: अमेज़न
द हिडन हिंदू 1 – अक्षत गुप्ता | अनुवाद: अक्षत गुप्ता

पुस्तक विवरण:
इक्कीस साल का पृथ्वी एक अधेड़ और रहस्यमयी अघोरी ओम् शास्त्री की तलाश कर रहा है, जिसे पकड़कर भारत के एक सुनसान द्वीप पर अत्याधुनिक सुविधाओं के बीच भेज दिया गया। विशेषज्ञों की एक टीम ने जब उस अघोरी को नशे की दवा दी और पूछताछ के लिए सम्मोहित किया, तो उसने दावा किया कि वह सभी चार युगों-सतयुग, त्रेता, द्वापर व कलियुग–(हिंदू धर्म के अनुसार चार युग) को देख चुका है और रामायण तथा महाभारत की घटनाओं में हिस्सा ले चुका है।
जीवन के बाद मृत्यु के नियम को भी बेअसर साबित करनेवाले ओम् के अविश्वसनीय अतीत से जुड़े खुलासे सभी को हैरान कर देते हैं। उस टीम को यह भी पता चला कि ओम् हर युग के दूसरे अमर लोगों की भी तलाश कर रहा है। ऐसे विचित्र रहस्य अगर सामने आ गए तो प्राचीन धारणाएँ हिल जाएँगी और भविष्य की दिशा ही बदल जाएगी। तो यह ओम् शास्त्री कौन है? उसे पकड़ा क्यों गया? पृथ्वी उसे क्यों ढूँढ़ रहा है?
सवार हो जाइए ओम् शास्त्री के रहस्यों, पृथ्वी की तलाश और हिंदू पौराणिक कथाओं के रहस्यों से भरे अन्य अमर लोगों के कारनामों की इस नाव पर, और चलिए एक रोचक और रोमांचक यात्रा पर।
प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन | पुस्तक लिंक: अमेज़न
महागाथा: पुराणों से 100 कहानियाँ – सत्यार्थ नायक | अनुवाद : आशुतोष गर्ग

पुस्तक विवरण:
पौराणिक साहित्य में रुचि रखने वालों के लिए यह पुस्तक खज़ाना है। ब्रह्मा की सृष्टि से लेकर विष्णु भगवान के सुदर्शन तक अनेक कहानियों को लेखक ने इसमें समेटा है।
प्रकाशक: हार्पर कॉलिंस पब्लिशर्स | पुस्तक लिंक: अमेज़न
मेरी माँ मेरी गैंगस्टर – अरुंधति राय | अनुवाद: प्रभात सिंह

पुस्तक विवरण:
अठारह बरस की उम्र में अरुंधति रॉय जिस माँ को छोड़कर भागीं, उनकी मौत से जज़्बाती तौर पर वह इस क़दर बिखर गईं कि उनकी यादों को सहेजते हुए उन्होंने यह असाधारण आख्यान लिखना शुरू किया। यह शानदार संस्मरण अन्तरंग है और प्रेरक भी, बहुत बार परेशान करने वाला और हैरानी की हद तक दिलचस्प भी। बचपन से लेकर वर्तमान तक, आयमनम से लेकर दिल्ली तक के सफ़र की यह गाथा हमें उन हालात से भी रूबरू कराती है, जिसने उन्हें वह इनसान और लेखक बना दिया, जो वह आज हैं।
प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन | पुस्तक लिंक: अमेज़न
संसार: देवताओं की घाटी में प्रवेश – सक्षम गर्ग | अनुवाद: आशुतोष गर्ग

पुस्तक विवरण
यदि आपका सामना देवताओं से हो जाए तो क्या हो? फोन काम करना बंद कर देते हैं। स्मार्टवॉच बेकार हो जाती हैं। हाथों पर नीले निशान उभर आते हैं। अमन चंद्रा और संसार की दस अन्य आत्माओं के साथ ऐसा ही होता है जब आधुनिक भारत से उनका अपहरण करके उन्हें हिमालय की एक गुप्त घाटी में ले जाया जाता है। इस जादुई क्षेत्र में, जहाँ हिंदू देवता, अमर योगी और पौराणिक पशु बसते हैं, संसार की आत्माओं का उद्देश्य बहुत स्पष्ट है : योग आधारित जादू-टोने की प्राचीन कला सीखना और एक जोखिम-भरी यात्रा के लिए तैयार होना जिस पर जाने वाले बहुत कम लोग जीवित बच पाते हैं। लेकिन उन्हें इस यात्रा पर जाने की क्या आवश्यकता है? और देवताओं का इस सबसे क्या संबंध है? इससे पहले कि उन्हें उत्तर मिल पाता, संसार की आत्माओं को एहसास होता है कि वहाँ कोई और बड़ी योजना क्रियान्वित हो रही है। देवताओं के राजा ने एक विवादास्पद आदेश पारित किया है, और अब अमन को एक कठिन निर्णय लेना होगा जिससे न केवल उसका अपना जीवन बल्कि पूरे देश का भाग्य बदल जाएगा
प्रकाशक: मंजुल पब्लिशिंग हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
द नागा वॉरियर्स: बैटल ऑफ गोकुल -2 – अक्षत गुप्ता | अनुवाद: अक्षत गुप्ता

पुस्तक विवरण:
क्या अनाम नागा अमर है और वर्ष 2025 में भी जीवित है? क्या अजा और शंभूजी सहित गोकुल के अठारह अंतिम रक्षक योद्धा सरदार ख़ान और हज़ारों क्रूर अफ़गानों की सेना के सामने सफल हुए या परास्त हो गए? क्या हिमालय की रहस्यमयी पर्वतमालाओं में धर्म के अलौकिक रक्षकों को ध्रुव अंतत: खोज पाया? नागा योद्धाओं के अंतिम युद्ध के अनुभव में डूबने से पहले स्वयं को तैयार कर लें। यह अनुभव आपको एक अनसुनी गाथा में छिपे इतिहास, दैवीय हस्तक्षेप और घातक किंवदंतियों की यात्रा पर ले जाता है। गोकुल के नायकों के अशांत अतीत, उनकी अटूट प्रतिबद्धता और नि:स्वार्थ बलिदान के बारे में जानें, जिसने हमारे अनमोल वर्तमान को आकार दिया है। नागा वॉरियर्स खंड 2 आध्यात्मिक योद्धाओं और दुर्जेय अवतार को धर्म के राक्षसी शत्रुओं के विरुद्ध एकजुट करता है।
प्रकाशक: मंजुल पब्लिशिंग हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
इंडिया अर्थात भारत – जे साईं दीपक | अनुवाद: पंकज सक्सेना

पुस्तक विवरण:
पुस्तक यूरोपीय औपनिवेशक मानसिकता की पड़ताल करती है। साथ ही भारतीय संविधान की उत्पत्ति का रेखांकन भी करती है। इसमें सहिष्णुता, मानवतावाद और धर्मनिरपेक्षता खोजने का प्रयास भी है।
प्रकाशक: ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग | पुस्तक लिंक: अमेज़न
हृदय दीप – बानू मुश्ताक | अनुवाद: चंद्रशेखर मदभावी

पुस्तक विवरण:
उस दौर में जब महिलाओं के लिए पढ़ाई बहुत मुश्किल थी, तब बानू मुश्ताक ने अंध परंपराओं को तोड़ा। कट्टरपंथी लोग जमकर उनके विरोध उतर पड़े, तो बानू डिप्रेशन की शिकार हो गईं। अपनी उलझनों को वे लेखनी के माध्यम से व्यक्त करने लगी। उनका कहना था कि जैसे कुछ अंदर टूट रहा हो। एक बार लगा कि ज़िंदगी ख़त्म कर लें। लेकिन पति ने उन्हें बचा लिया। इस अनुभव ने उन्हें और संवेदनशील बनाया, जो उनकी कहानियों में झलकता है।बानू की ये कहानियाँ उनकी सामाजिक सक्रियता से जुड़ी हैं और कर्नाटक की मुस्लिम महिलाओं के दैनिक संघर्षों को बयां करती हैं। 1970 और 1980 के दशक में देखे गए दलित आंदोलन, किसान प्रदर्शन, भाषा आंदोलन और पर्यावरण की लड़ाई ने उन्हें सजग लेखन के लिए प्रेरित किया।
बानू की ये कहानियाँ आत्मकथात्मक हैं, जहाँ हकीकत और कल्पना का संगम है। वह कहती हैं, ‘मेरा दिल ही मेरा अध्ययन क्षेत्र है।’
उनकी कहानियाँ उन महिलाओं की आवाज़ बनती हैं, जो धर्म, समाज और राजनीति की बेड़ियों में जकड़ी हैं, लेकिन अपनी गरिमा और आज़ादी की खोज में हैं।
प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
रॉ हिटमैन – एस हुसैन ज़ैदी | अनुवाद: रचना भोला यामिनी

पुस्तक विवरण:
मास्टर थ्रिलर लेखक एस. हुसैन ज़ैदी : रॉ हिटमैन: एजेंट लीमा की असली कहानी में धोखे और साज़िश से भरी दास्तान ले कर आए हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह क़िताब आखि़र तक पाठकों का रोमांच बनाए रखेगी। सितंबर 2011 , गैंगस्टर्स राजू परगई और अमित आर्य के डबल मर्डर ने उत्तराखंड राज्य को हिला कर रख दिया। परगई भारत में हथियारों की तस्करी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा बनने की राह पर था। वह देखते ही देखते अपराध जगत की सीढ़ियाँ चढ़ता चला गया – पर इसके साथ ही भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसियों के निशाने पर भी आ गया। उनमें से ही एक एजेंसी ने उसे मारने के लिए अपने एक गुप्त हत्यारे एजेंट लीमा को भेजा था। मर्डर के अगले दिन लक्ष्मण & लकी बिष्ट को हलद्वानी में उसके घर से गिरफ़्तार कर लिया गया। वह एक एनएसजी कमांडो था जो एल.के.अडवाणी और गुजरात के तत्कालीन मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसे नेताओं का निजी सुरक्षा अधिकारी भी रह चुका था। उस पर दोहरे क़त्ल का आरोप लगाया गया। इसके बाद एक ऐसी कहानी शुरू होती है जो रहस्य और संदेह के कोहरे में लिपटी है। क्या एजेंट लीमा और लकी बिष्ट एक ही व्यक्ति थे और अगर वे एक ही व्यक्ति नहीं थे तो लकी बिष्ट पाँच वर्ष से अधिक समय जेल में क्यों सड़ता रहा उसे अलग-अलग जेलों में क्यों रखा गया जमानत की अर्जी क्यों नामंजू़र कर दी गई जबकि वह तो सरकार के लिए काम कर रहा था।
प्रकाशक: साइमन एंड शूस्टर | पुस्तक लिंक: अमेज़न
शौर्य गाथाएँ – विक्रम सम्पत | अनुवाद: संदीप जोशी

पुस्तक विवरण:
यह किताब भारतीय इतिहास के उन पंद्रह भूले-बिसरे और गुमनाम बहादुर स्त्री-पुरुषों के कृत्यों, कालखंड और उनके योगदानों पर प्रकाश डालती है जिन्होंने न केवल रणभूमि में हथियार उठाए बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी आशा की किरण जलाए रखी।
उन्होंने धर्म और अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आक्रांताओं से बहादुरी पूर्वक लोहा लिया।
मणिपुर के राजर्षि भाग्यचंद्र जय सिंह, अहमदनगर की चांद बीबी, असम के लचित बरफुकन, अवध की बेगम हजरत महल, उल्लाल की रानी अब्बक्का चौटा, त्रावणकोर के मार्तंड वर्मा, वारंगल की रानी रुद्रम्मा देवी, गुजरात की रानी नायकी देवी और बंदा सिंह बदादुर कुछ ऐसे ही योद्धा हैं जो अपने देश की संस्कृति और परंपरा के लिए लड़े थे।
प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
विस्तृत सूची में जिन पुस्तकों ने जगह बनायी है वह निम्न हैं:
- ब्रेकिंग द मोल्ड – रघुराम राजन | अनुवाद: मंजीत ठाकुर | प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
- द हिडन हिंदू 2 – अक्षत गुप्ता | अनुवाद:अक्षत गुप्ता | प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन | पुस्तक लिंक: अमेज़न
- कितने गाजी आए कितने गाजी गए – के जे एस ‘टाईनी’ ढिल्लों | अनुवाद: नितिन माथुर – आनंद राय | प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन | पुस्तक लिंक:अमेज़न
- ब्रोकन प्रामिसेज़ – मृत्युंजय शर्मा | अनुवाद: आनंद व ऋषिकेश | प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन | पुस्तक लिंक: अमेज़न
- द हिडन हिंदू 3 – अक्षत गुप्ता | अनुवाद: अक्षत गुप्ता | प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन | पुस्तक लिंक: अमेज़न
- मैंगो मिलियनेर – राधिका गुप्ता, निरंजन अवस्थी | अनुवाद: असीम चंदना | प्रकाशक: मंजुल पब्लिकेशिंग हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
- नेहरू का भारत – आदित्य मुखर्जी | अनुवाद: आलोक बाजपेयी | प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
- इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 – शिव अरूर, राहुल सिंह | अनुवाद: संदीप जोशी | प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
- विश्वबंधु भारत – एस जयशंकर | अनुवाद: सुजाता शिवेन | प्रकाशक: रूपा पब्लिकेशंस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
- बलिदान – स्वप्निल पांडेय | अनुवाद: केतन मिश्रा | प्रकाशक: हार्पर कॉलिन्स | पुस्तक लिंक: अमेज़न
