 |
| स्रोत: तस्वीर जे के वर्मा की टाइम लाइन से साभार |
भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा 27 दिसंबर 2020 को दिल्ली के अग्रसेन भवन में वार्षिक चिंतन और भिवानी गौरव सम्मान का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में सिरसा से साँसद सुनीता दुग्गल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं।
इस समारोह में साहित्य के क्षेत्र में उपन्यासकार जे के वर्मा को पंडित माधव मिश्र गौरव सम्मान से नवाजा गया।
भिवानी जिले से आने वाले जगदीश कुमार वर्मा (जे के वर्मा) बीते कई वर्षों से साहित्य की सेवा में निरंतर रत हैं। अलग अलग विषयों पर उनकी लिखी हुई कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। जे वर्मा ने टाइगर के नाम से कई लोकप्रिय जासूसी उपन्यासों की भी रचना की है। इनके द्वारा लिखे गये शेषनाग शामली और इंस्पेक्टर विजय यादव श्रृंखला के उपन्यास काफी प्रसिद्ध हुए हैं।
– विकास नैनवाल ‘अंजान’
-
विकास नैनवाल मूलतः पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड से आते हैं और फिलहाल गुरुग्राम में वक्त गुजार रहे हैं।
किस्से कहानियाँ पढ़ने और गढ़ने का शौक है। अच्छी कहानियों को अनुवाद के माध्यम से हिंदी पाठकों के बीच लाने को भी वो लालायित रहते हैं। वह लेखन और अनुवाद के अतिरिक्त सम्पादन कार्य भी करते हैं। कई प्रकाशनों के लिए उन्होंने फ्रीलांस सम्पादन का कार्य भी किया है।
उनकी कई रचनाएँ और अनुवाद पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
वह एक बुक जर्नल नाम से यह वेब पत्रिका और दुईबात नाम से वह अपनी व्यक्तिगत वेबसाइट का संचालन भी करते हैं।
पुस्तकें:
रचना संकलन: 'एक शाम तथा अन्य रचनाएँ', 'सलाह तथा अन्य कहानियाँ'
बाल साहित्य: 'इशिता की सूझबूझ' (सचित्र बाल कथा)
अनुवाद: नेवर गो बैक, चाल पे चाल, 'फैटल फॉलाउट: एक गलती, घातक परिणाम', 'द हाउसमेड'
View all posts
Like this:
Like Loading...