नीलम जासूस कार्यालय के श्री सुबोध भारतीय द्वारा नीलम जासूस कार्यालय के फेसबुक ग्रुप पर प्रकाशन के पाँचवें सेट के रिलीज़ होने की घोषणा की गयी। आपको बताते चलें नीलम जासूस कार्यालय वेद प्रकाश काम्बोज, ओम प्रकाश शर्मा और परशुराम शर्मा जैसे दिग्गज लेखकों के वर्षों से अनुपलब्ध उपन्यासों को पुनः प्रकाशित कर रहा है। वहीं उनकी योजना नये उपन्यासों को लाने की भी है।
इस मुहीम में वह अब तक चार सेट प्रकाशित कर चुका है। उनके इस नवीनतम सेट में जनप्रिय ओम प्रकाश शर्मा के 6 (3 एकल और एक 1 थ्री इन वन), वेद प्रकाश काम्बोज के 6 उपन्यास (दो 2 इन 1 और 2 एकल) और परशुराम शर्मा के 2 (एक 2 इन 1) उपन्यास प्रकाशित किये जा रहे हैं। इस सेट की ख़ास बात यह है कि लेखक वेद प्रकाश काम्बोज एक नया थ्रिलर ड्रैगन की अँगूठी भी इस बार प्रकाशित किया जा रहा है।
नीलम जासूस द्वारा प्रकाशित पाँचवें सेट में निम्न उपन्यास हैं:
जनप्रिय लेखक ओम प्रकाश शर्मा के उपन्यास
भाभी (सामजिक उपन्यास ) मूल्य: 225 रूपये
प्रिया (सामजिक उपन्यास) मूल्य: 250 रूपये
इधर रहमान उधर बेइमान (जगत श्रृंखला) मूल्य: 200 रूपये
शांघाई सुंदरी, सुल्तान नादिरशाह, खूनी मीनार (3 इन 1) (राजेश-जगत श्रृंखला) मूल्य: 300 रूपये
वेद प्रकाश काम्बोज के उपन्यास
मृत्यु सम्राट, मूर्ति की चीख मूल्य: 250 रूपये
सिंगही का प्रतिशोध मूल्य: 150 रूपये
निर्जीव अट्टहास, सिंगही की वापसी मूल्य: 250 रूपये
ड्रैगन की अँगूठी (नया थ्रिलर) मूल्य: 150 रूपये
परशुराम शर्मा के उपन्यास
सुनहरी झील, जौहर मौत के जाल में (2 इन 1) मूल्य: 250 रूपये
वैसे तो इस सेट की पूरी किताबों की कीमत 2025 रूपये है लेकिन अगर आप पूरा सेट मँगवाते हैं तो आपको 10 प्रतिशत की छूट प्रकाशन द्वारा दी जा रही है। किताबों को आप 8595667924 पर सम्पर्क स्थापित करके मँगवा सकते हैं।
अगर आप नीलम जासूस कार्यालय द्वारा प्रकाशित दूसरे सेट के उपन्यासों को उनकी वेबसाइट और अमेज़न से भी मँगवा सकते हैं।
© विकास नैनवाल ‘अंजान’
-
विकास नैनवाल शिक्षा मूलतः पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड से आते हैं और फिलहाल गुरुग्राम में वक्त गुजार रहे हैं।
किस्से कहानियाँ पढ़ने और गढ़ने का शौक है। अच्छी कहानियों को अनुवाद के माध्यम से हिंदी पाठकों के बीच लाने को भी वो लालायित रहते हैं। वह लेखन और अनुवाद के अतिरिक्त सम्पादन कार्य भी करते हैं। कई प्रकाशनों के लिए उन्होंने फ्री लांस सम्पादन का कार्य भी किया है।
उनकी कई रचनाएँ और अनुवाद पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
वह एक बुक जर्नल नाम से यह वेब पत्रिका और दुईबात नाम से वह अपनी व्यक्तिगत वेबसाइट का संचालन भी करते हैं।
पुस्तकें:
रचना संकलन: एक शाम तथा अन्य रचनाएँ
बाल साहित्य: 'इशिता की सूझबूझ' (सचित्र बाल कथा)
अनुवाद: नेवर गो बैक, चाल पे चाल, 'फैटल फॉलाउट: एक गलती, घातक परिणाम'
View all posts
Like this:
Like Loading...
बढ़िया लेख,बहुत बढ़िया जानकारी !
आभार…..
पीडीएफ एडमिशन धारावाहिक रूप में उपलब्ध करवाइए
टिप्पणी का मन्तव्य समझ में नहीं आया मैम… कृपया विस्तृत तौर पर लिखें…