हिंदी साहित्य के लिए दिए जाने वाले बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान की घोषणा की जा चुकी है। वर्ष 2024 के लिए कहानी में वंदना राग को, वर्ष 2025 के लिए कविता में सविता सिंह को, वर्ष 2026 के लिए कहानी में कमलेश को और वर्ष 2027 के लिए कविता में अनवर शमीम को यह पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है।
पुरस्कार विजेताओं के चयन एक निर्णयाक मंडल द्वारा किया गया जिसमें आलोचक रवि भूषण, कवि मदन कश्यप, कथाकार हृषीकेश सुलभ, कवि रंजीत वर्मा और कथाकार संतोष दीक्षित शामिल थे।
मार्च 2027 में पटना में होने वाले समारोह में रचनाकरों को सम्मानित किया जाएगा।
बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान
प्रेमचंद युगीन लेखक बनारसी प्रसाद भोजपुरी की स्मृति में यह सम्मान वर्ष 1989 में शुरू किया गया था। हर वर्ष कहानी या कवि में से एक विधा को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। वर्ष 1989 से अब तक 36 रचनाकारों को बनारसीदास भोजपुरी सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। सम्मानित रचनाकरों में 16-16 कवि और कहानीकार शामिल हैं। सम्मान का उद्देश्य बिहार की संभावनाशील और महत्वपूर्ण रचनाशीलता को सम्मानित करना है।
पुरस्कार के अंतर्गत चयनित रचनाकर को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र और 11 हज़ार की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
