दशम वैली ऑफ वर्डस बुक अवार्ड्स 2026 की हुई घोषणा

वैली ऑफ वर्डस - बुक अवार्ड्स

वैली ऑफ़ वर्ड्स  (Valley of words) साहित्य महोत्सव द्वारा वार्षिक तौर पर दिए जाने वाले वैली ऑफ वर्डस बुक अवार्ड्स के 2026 के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा 2 सितंबर 2026 को उनके फेसबुक पृष्ठ पर की गयी। ज्ञात हो मई में अवार्ड्स की लांग लिस्ट जारी हुई और फिर जून और जुलाई के बीच में अवॉर्ड के लिए चयनित रचनाओं की शॉर्ट लिस्ट जारी की गई थी।

वर्ष 2026 के वैली ऑफ वर्ड्स बुक अवॉर्ड्स के लिए विभिन्न श्रेणी में जिन पुस्तकों को चुना है वो निम्न हैं:

दशम वैली ऑफ वर्ड बुक अवार्ड्स के विजेता हुए घोषित
अंग्रेजी गल्प

अवर फ्रेंड्स इन गुड हाउसेस (Our Friends In Good Houses) – राहुल पंडिता (Rahul Pandita)

शॉर्टलिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकें:

अंग्रेजी कथेतर ( इंग्लिश नॉन फिक्शन)

द हिंदी हार्टलैंड (The Hindi Heartland) – ग़ज़ाला वहाब (Ghazala Wahab) | अलेफ़ बुक कंपनी (Aleph Book Company)

शॉर्टलिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकें:

  • बिलीवर्स डिलेमा (Believer’s Dilemma) – अभिषेक चौधरी (Abhishek Choudhary)
  • ट्रायल बाय वाटर (Trial by Water) – उत्तम कुमार सिन्हा (Uttam Kumar Sinha)
  • कॉल्ड बाय द हिल्स (Called by the Hills) – अनुराधा रॉय (Anuradha Roy)
  • टेलिंग मी माय स्टोरीज़ (Telling Me My Stories) – कुन्ज़ांग छोडेन (Kunzag Choden)
अंग्रेजी अनुवाद

सीताज़ वेल (Sita’s Veil) – निष्ठा गौतम (Nishtha Gautam) | यात्रा बुक्स / वाणी प्रकाशन ग्रुप (Yatra Books / Vani Prakashan Group)

शॉर्टलिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकें:

  • द बिटर-फ्रूट ट्री एंड अदर स्टोरीज (The Bitter-fruit Tree and Other Stories) (कोंकणी) – प्रकाश पारिएंकर / विद्या पै (Prakash Parienkar / Vidya Pai)
  • माय लास्ट ऑटोबायोग्राफी (My Last Autobiography) (मराठी) – राजेंद्र बनहट्टी / जैरी पिंटो (Rajendra Banahatti / Jerry Pinto)
  • सलमा: द डार्क आवर्स ऑफ द नाइट (Salma: The Dark Hours of the Night) (तमिल) – सलमा / जी.जे.वी. प्रसाद (Salma / G.J.V. Prasad)
  • द ब्लू पॉटर: द क्रिएटिव जीनियस ऑफ पंजाब (The Blue Potter: The Creative Genius of Punjab) (पंजाबी) – सुषमिंदर जीत कौर (Sushmindar Jeet Kaur)
हिंदी गल्प

त्रिमाया (Trimaya) – मनीषा कुलश्रेष्ठ (Manisha Kulshrestha) | वाणी प्रकाशन ग्रुप (Vani Prakashan Group)

शॉर्टलिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकें:

  • श्रेयसी – विनय कुमार
  • मतलब हिन्दू – अम्बर पांडेय
  • पानदान – मुज्तबा खान
  • कबिरा सोई पीर है – प्रतिभा कटियार
हिंदी कथेतर

चंदन किवाड़ (Chandan Kiwad) – मालिनी अवस्थी (Malini Awasthi) | वाणी प्रकाशन ग्रुप (Vani Prakashan Group)

शॉर्टलिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकें:

  • राष्ट्र निर्माण में आदिवासी – डॉ. जितेंद्र मीणा
  • चोर गली में तितलियां – जितेन ठाकुर
  • यायावर की यादें – देवेन्द्र मेवाड़ी
  • स्त्री अस्मिता का इतिहास – अभय कुमार ठाकुर
हिंदी अनुवाद

ऑर्बिटल (Orbital) – डॉ. रोहिणी (Dr. Rohini) | पेंगुइन इंडिया (Penguin India)

शॉर्टलिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकें:

  • केसव सुनहु प्रबीन (अंग्रेज़ी) – रेयाज़ुल हक़
  • डाकिनी (अंग्रेज़ी) – शुचिता मीतल
  • मेघ मल्हार (असमिया) – दिनकर कुमार
  • जाग तुझको दूर जाना (अंग्रेज़ी) – ऐश्वर्य कुमार
बाल साहित्य

द नाइट स्काई (The Night Sky) – समीना मिश्रा (Samina Mishra) | तुलिका पब्लिशर्स (Tulika Publishers)

शॉर्टलिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकें:

  • व्हाट्स द पॉइंट ऑफ किकी? (What’s the Point of KIKI?) – नंदिता दा कुन्हा (Nandita da Cunha)
  • रेन परफ्यूम (Rain Perfume) – निवेदिता रेड्डी (Niveditha Reddy)
  • अम्माज़ मैजिक हैंडबैग (Amma’s Magic Handbag) – वैशाली बी.के. (Vaishali B.K.)
  • द डमरू मैन एंड द मंकी गैंग (The Damroo Man and the Monkey Gang) – ईशान त्रिवेदी (Ishan Trivedi)
किशोर साहित्य

जायंट्स (Giants) – हुतुका सुमी (Huthuka Sumi) | हार्पर कॉलिन्स इंडिया (HarperCollins India)

शॉर्टलिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकें:

  • अ पैच ऑफ सन, अ पैच ऑफ शेड (A Patch of Sun, A Patch of Shade) – विद्या नेसरिकर (Vidya Nesarikar)
  • द व्हाइट लोटस (The White Lotus) – अदिति कृष्णकुमार (Aditi Krishnakumar)
  • नाच (Naach) – नवनीत नीरव (Navnit Nirav)
  • उड़ने वाला फूल (Udne Wala Phool) – उपासना (Upasana)

विजेताओं को देहरादून में होने वाले वैली ऑफ वर्डस साहित्य महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • 'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
    सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
    आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
    हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *