केएलएफ बुक ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 से सम्मानित होने वाली हिंदी पुस्तकों की हुई घोषणा

Kalinga Literary Festival 2026 | KLF Book of the Year Award for Hindi Books

कलिंग पुस्तक महोसत्व द्वारा छठवें केएलएफ बुक ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026 से सम्मानित की जा रही हिंदी की पुस्तकों की घोषणा कर दी है। घोषणा कलिंग साहित्यिक महोत्सव के फेसबुक पृष्ठ पर की गई। केएलएफ बुक ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026 के माध्यम से 2025 में अलग-अलग श्रेणियों में हिंदी में प्रकाशित उत्कृष्ट कृतियों को सम्मानित किया जा रहा है।

विभिन्न श्रेणियों में केएलएफ बुक ऑफ द ईयर से सम्मानित होने वाली कृतियाँ निम्न हैं:

6th KLF Book of the year award for books Published in Hindi
स्रोत: कलिंग साहित्य महोत्सव का फेसबुक पृष्ठ

गल्प
खैबर दर्रा – पंकज सुबीर | प्रकाशक: राजपाल एंड संस
इस मिनखाजूण में ‘यायावर की डायरी’ – सत्यनारायण | संभावना प्रकाशन

हिंदी कथेतर
यूँ गुज़री है अब तलक – सीमा कपूर | राजकमल प्रकाशन समूह

हिंदी डेब्यू
चंदन किवाड़ – मालिनी अवस्थी | वाणी प्रकाशन

कविता संग्रह
बिना कलिंग विजय के – यतींद्र मिश्र | वाणी प्रकाशन

हिंदी अनुवाद
जब औरत सोचती है – यूनुस खान | राजकमल प्रकाशन

सभी विजेताओं को कलिंग साहित्यिक महोत्सव द्वारा प्रस्तुत किए जा हरे एक भारत, अनेक बोल महोत्सव में त्रावणकोर पैलेस दिल्ली में 18 दिसम्बर को होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • 'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
    सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
    आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
    हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *