हॉरर राइटर्स एसोसिएशन द्वारा हॉरर लेखन के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ब्रैम स्टोकर पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा शनिवार 6 जून 2026 को पिट्सबर्ग में आयोजित स्टॉकरकोन में की गयी। यह समारोह हॉरर राइटर एसोसिएशन के यूट्यूब चैनल पर भी लाइवस्ट्रीम किया गया था।
ब्रैम स्टोकर पुरस्कार 13 श्रेणियों में दिए जाते हैं। हर श्रेणी में लगभग 5-6 रचनाओं ने फाइनल सूची में जगह बनाई थी जिसमें से आखिरकार एक रचना को चुना गया। केवल दीर्घ गल्प लेखन की श्रेणी में दो रचनाओं इस बार पुरस्कृत किया गया।
ब्रैम स्टोकर 2025 के विभिन्न श्रेणियों के विजेता निम्न रहे:
संकलन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि ( सुपीरियर अचीवमेंट इन एंथोलॉजी)
सिल्क एंड सिन्यू: ए कलेक्शन ऑफ फोक हॉरर फ्रॉम द एशियन डायस्पोरा (Silk & Sinew: A Collection of Folk Horror from the Asian Diaspora) – क्रिस्टी पार्क कुल्स्की, संपादक (Kristy Park Kulski, ed.) (बैड हैंड बुक्स)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- स्टोरीटेलर: ए टैनिथ ली ट्रिब्यूट एंथोलॉजी (Storyteller: A Tanith Lee Tribute Anthology) – जूली सी. डे, कैरीना बिसेट और क्रेग लॉरेंस गिडनी, संपादक (Julie C. Day, Carina Bissett and Craig Laurance Gidney, eds.) (एसेंशियल ड्रीम्स प्रेस)
- द एंड ऑफ द वर्ल्ड ऐज़ वी नो इट: न्यू टेल्स ऑफ स्टीफ़न किंग्स द स्टैंड (The End of the World As We Know It: New Tales of Stephen King’s The Stand) – क्रिस्टोफ़र गोल्डन और ब्रायन कीन, संपादक (Christopher Golden and Brian Keene, eds.) (गैलरी बुक्स)
- दिस वे लाइज़ मैडनेस: स्टोरीज़ फ्रॉम द एज ऑफ डार्कनेस (This Way Lies Madness: Stories from the Edge of Darkness) – ली मरे और डेव जेफ़री, संपादक (Lee Murray and Dave Jeffery, eds.) (फ्लेम ट्री पब्लिशिंग)
- हाउल: एन एंथोलॉजी ऑफ वेयरवुल्व्स फ्रॉम विमेन-इन-हॉरर (HOWL: An Anthology of Werewolves from Women-in-Horror) – लिंडी रयान और स्टेफ़नी एम. वाइटोविच, संपादक (Lindy Ryan and Stephanie M. Wytovich, eds.) (ब्लैक स्पॉट बुक्स)
गल्प संग्रह में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि ( सुपीरियर अचीवमेंट इन फिक्शन कलेक्शन)
लॉस्ट इन द डार्क एंड अदर एक्सकर्शन्स (Lost in The Dark and Other Excursions) – जॉन लैंगन (John Langan) (वर्ड होर्ड)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- अक्वायर्ड टेस्ट (Acquired Taste) – क्ले मैक्लियोड चैपमैन (Clay McLeod Chapman) (टाइटन बुक्स)
- लिटल हॉर्न: स्टोरीज़ (Little Horn: Stories) – जेम्मा फाइल्स (Gemma Files) (शॉर्टवेव)
- टीनएज गर्ल्स कैन बी डेमन्स (Teenage Girls Can Be Demons) – हेली पाइपर (Hailey Piper) (टाइटन बुक्स)
- सायनाइड कॉन्स्टेलेशन्स (Cyanide Constellations) – सारा टैन्टलिंगर (Sara Tantlinger) (डार्क मैटर इंक)
प्रथम उपन्यास लेखन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि (सुपीरियर अचीवमेंट इन फर्स्ट नॉवेल)
द अक्टूबर फ़िल्म हॉन्ट (The October Film Haunt) – माइकल वीहंट (Michael Wehunt) (सेंट मार्टिन्स प्रेस)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- द स्कॉल्ड-क्रो (The Scald-Crow) – ग्रेस डेली (Grace Daly) (क्रीचर पब्लिशिंग)
- मूनफ्लो (Moonflow) – बिटर करेला (Bitter Karella) (रन फ़ॉर इट)
- हर विक्ड रूट्स (Her Wicked Roots) – टान्या पेल (Tanya Pell) (गैलरी बुक्स)
- द फेसलेस थिंग वी अडोर (The Faceless Thing We Adore) – हेस्टर स्टील (Hester Steel) (पेज स्ट्रीट हॉरर)
- मोल्टिंग (Molting) – कैथरीन टेनिसन (Kathryn Tennison) (अनकम्फर्टेबली डार्क हॉरर)
- लिसन टू योर सिस्टर (Listen to Your Sister) – नीना वील (Neena Viel) (सेंट मार्टिन्स ग्रिफ़िन / टाइटन बुक्स)
ग्राफिक नॉवेल लेखन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि (सुपीरियर अचीवमेंट इन ग्राफिक नॉवेल)
बॉलिंग विद कॉर्प्सेस एंड अदर टेल्स फ्रॉम लैंड्स अननोन (Bowling With Corpses and Other Tales from Lands Unknown) – माइक मिग्नोला (Mike Mignola) (डार्क हॉर्स कॉमिक्स) (Dark Horse Comics)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- जंपस्केयर (Jumpscare) – कुलेन बन्न (Cullen Bunn) एवं डैनी लकर्ट (Danny Luckert) (डार्क हॉर्स कॉमिक्स)
- जॉन कारपेंटर्स टेल्स फॉर अ हैलोवीनाइट, वॉल्यूम 11 (John Carpenter’s Tales for a HalloweeNight, Volume 11) – सैंडी किंग (Sandy King) (स्टॉर्म किंग कॉमिक्स)
- अथानासिया (Athanasia) – डैनियल क्राउस (Daniel Kraus) एवं डैनी (Dani) (वॉल्ट कॉमिक्स)
- लेट दिस वन बी अ डेविल (Let This One Be a Devil) – जेम्स टाइनियन चतुर्थ (James Tynion IV), स्टीव फॉक्स (Steve Foxe) एवं पिओत्र कोवाल्स्की (Piotr Kowalski) (डार्क हॉर्स कॉमिक्स एवं टाइनी ऑनियन स्टूडियोज़)
दीर्घ गल्प लेखन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि (सुपीरियर अचीवमेंट इन लॉन्ग फिक्शन )
- कैथेड्रल ऑफ द ड्राउन्ड (Cathedral of the Drowned) – नाथन बैलिंगरुड (Nathan Ballingrud) (टॉर नाइटफायर / टाइटन बुक्स)
- “वुल्फ मून, एंटलर मून” (Wolf Moon, Antler Moon) – ए.सी. वाइज़ (A.C. Wise) (रिएक्टर)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- “अनसर्टेन सन्स” (Uncertain Sons) – थॉमस हा (Thomas Ha) (Uncertain Sons and Other Stories) (अंडरटो पब्लिकेशन्स)
- “स्क्विड टीथ” (Squid Teeth) – सारा लैंगन (Sarah Langan) (रिएक्टर)
- पैम कोवाल्स्की इज़ अ मॉन्स्टर! (Pam Kowolski is a Monster!) – सारा लैंगन (Sarah Langan) (रॉ डॉग स्क्रीमिंग प्रेस)
दीर्घ कथेतर लेखन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि (सुपीरियर अचीवमेंट इन लॉन्ग नॉन फिक्शन)
व्हाय आई लव हॉरर: एसेज़ ऑन हॉरर फिक्शन (Why I Love Horror: Essays on Horror Fiction) – बेकी सीगल स्प्रैटफोर्ड (Becky Siegel Spratford, संपादक) (सागा प्रेस)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- ग्लोबल इंडिजिनस हॉरर (Global Indigenous Horror) – नाओमी सिमोन बोर्विन (Naomi Simone Borwein, संपादक) (यूनिवर्सिटी प्रेस ऑफ मिसिसिपी)
- द ऑक्सफोर्ड हैंडबुक ऑफ बाइबिलिकल मॉन्स्टर्स (The Oxford Handbook of Biblical Monsters) – ब्रैंडन आर. ग्राफियस (Brandon R. Grafius) एवं जॉन डब्ल्यू. मोरहेड (John W. Morehead, संपादक) (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस)
- अमेरिकाज़ मोस्ट गॉथिक (America’s Most Gothic) – लिआना रेनी हीबर (Leanna Renee Hieber) एवं एंड्रिया जेन्स (Andrea Janes) (केंसिंग्टन पब्लिशिंग)
- मॉर्बिडली क्यूरियस: अ साइंटिस्ट एक्सप्लेन्स व्हाय वी कांट लुक अवे (Morbidly Curious: A Scientist Explains Why We Can’t Look Away) – कोल्टन स्क्रिव्नर (Coltan Scrivner) (पेंगुइन रैंडम हाउस)
बाल उपन्यास लेखन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि (सुपीरियर अचीवमेंट इन मिडल ग्रेड नॉवेल)
राइड ऑर डाई (Ride or Die) – डिलाइला एस. डॉसन (Delilah S. Dawson) (डेलाकॉर्ट प्रेस)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- द गर्ल इन द वॉल्स (The Girl in the Walls) – मेग ईडन कुयाट (Meg Eden Kuyatt) (स्कॉलास्टिक प्रेस)
- ब्रोकन डॉल्स (Broken Dolls) – एली मालिनेंको (Ally Malinenko) (हार्परकॉलीन्स चिल्ड्रन्स बुक्स)
- द हाउस नेक्स्ट डोर (The House Next Door) – एलेन ओह (Ellen Oh) (हार्परकॉलीन्स चिल्ड्रन्स बुक्स)
- मिस्ट्री जेम्स डिग्स हर ओन ग्रेव (Mystery James Digs Her Own Grave) – एली रसेल (Ally Russell) (डेलाकॉर्ट प्रेस)
उपन्यास लेखन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि (सुपीरियर अचीवमेंट इन नॉवेल)
द बफ़ेलो हंटर हंटर (The Buffalo Hunter Hunter) – स्टीफन ग्राहम जोन्स (Stephen Graham Jones) (सागा प्रेस / टाइटन बुक्स) [विजेता]
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- विचक्राफ्ट फॉर वेवर्ड गर्ल्स (Witchcraft for Wayward Girls) – ग्रेडी हेंड्रिक्स (Grady Hendrix) (बर्कली)
- किंग सॉरो (King Sorrow) – जो हिल (Joe Hill) (विलियम मॉरो)
- द बिविचिंग (The Bewitching) – सिल्विया मोरेनो-गार्सिया (Silvia Moreno-Garcia) (डेल रे)
- गर्ल इन द क्रीक (Girl in the Creek) – वेंडी एन. वैग्नर (Wendy N. Wagner) (टॉर नाइटफायर)
कविता लेखन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि (सुपीरियर अचीवमेंट इन पोइट्री)
एवरीथिंग एंडलेस (Everything Endless) – लिंडा डी. एडिसन (Linda D. Addison) एवं जमाल हॉज (Jamal Hodge) (रॉ डॉग स्क्रीमिंग प्रेस)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- सॉन्ग्स ऑफ इनफ़: एन इन्फर्नो ऑल माई ओन (Songs of Enough: An Inferno All My Own) – मैक्सवेल आई. गोल्ड (Maxwell I. Gold) (हिप्पोकैम्पस प्रेस)
- द यूटेरस इज़ एन इम्पॉसिबल फॉरेस्ट (The Uterus is an Impossible Forest) – शैनन कर्न्स (Shannon Kearns) (रॉ डॉग स्क्रीमिंग प्रेस)
- द हॉन्टिंग (The Haunting) – केट पीबल्स (Cate Peebles) (टुपेलो प्रेस)
- एलेगोरीज़ ऑफ ब्यूटी एंड वायलेंस: अ कलेक्शन ऑफ गॉथिक रोमांस पोएम्स (Allegories of Beauty & Violence: A Collection of Gothic Romance Poems) – मैरीऐन सी. रागूसो, पीएचडी (MarieAnn C. Raguso, PhD) (एनालाइज़ दिस)
स्क्रीनप्ले लेखन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि (सुपीरियर अचीवमेंट इन स्क्रीनप्ले)
सिनर्स (Sinners) – रायन कूगलर (Ryan Coogler) (वार्नर ब्रदर्स / डोमेन / प्रॉक्सिमिटी)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- वेपन्स (Weapons) – ज़ैक क्रेगर (Zach Cregger) (न्यू लाइन सिनेमा / डोमेन / सबकॉन्शस)
- 28 इयर्स लेटर (28 Years Later) – एलेक्स गारलैंड (Alex Garland) (सोनी / कोलंबिया पिक्चर्स / टीएसजी एंटरटेनमेंट)
- कम्पैनियन (Companion) – ड्रू हैनकॉक (Drew Hancock) (न्यू लाइन सिनेमा / बोल्डरलाइट पिक्चर्स / वर्टिगो एंटरटेनमेंट)
- ब्रिंग हर बैक (Bring Her Back) – डैनी फिलिप्पू (Danny Philippou) एवं बिल हिन्ज़मैन (Bill Hinzman) (कॉज़वे फ़िल्म्स / सालमिरा प्रोडक्शन्स / द साउथ ऑस्ट्रेलियन फ़िल्म कॉर्पोरेशन)
लघु-गल्प लेखन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि (सुपीरियर अचीवमेंट इन शॉर्ट फिक्शन)
“इनहेरिटेंस” (Inheritance) – आर. जे. जोसेफ (RJ Joseph) (Full Throttle: A Dark Dozen Anthology) (अनकम्फर्टेबली डार्क पब्लिशिंग)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- “स्टोमाटा” (Stomata) – एल. ई. डेनियल्स (L.E. Daniels) (Darkness Most Fowl) (द गॉडमदर ऑफ हॉरर प्रेस)
- “सेंट डिम्फना’ज़ स्कूल फॉर बॉर्डरलैंड गर्ल्स” (Saint Dymphna’s School for Borderland Girls) – जोस्लिन श्चेपानियाक-गिलीस (Jocelyn Szczepaniak-Gillece) (Weird Horror #10) (अंडरटो पब्लिकेशन्स)
- “[इर]रिवर्सिबल” ([Ir]reversible) – अन्ना टाबोर्स्का (Anna Taborska) (Witches and Witchcraft: An Anthology of Stories, Poems, and Essays) (हिप्पोकैम्पस प्रेस)
- “ऑटोगैस फेरीमैन” (Autogas Ferryman) – चैंप वोंगसातायानॉन्ट (Champ Wongsatayanont) (Nightmare Magazine #156) (एडामेंट प्रेस)
लघु कथेतर लेखन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि (सुपीरियर अचीवमेंट इन शॉर्ट नॉन फिक्शन)
“माय लॉन्ग रोड टू हॉरर” (My Long Road to Horror) – टानानारीव ड्यू (Tananarive Due) (Why I Love Horror: Essays on Horror Fiction) (सागा प्रेस)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- “डेथविश वुल्फ मैन: द ट्रैजिक हीरो एट द हार्ट ऑफ द यूनिवर्सल मॉन्स्टर” (Deathwish Wolf Man: The Tragic Hero at the Heart of the Universal Monster) – पैट्रिक बार्ब (Patrick Barb) (Interstellar Flight Magazine) (इंटरस्टेलर फ्लाइट प्रेस)
- “व्हाय हॉरर” (Why Horror) – स्टीफन ग्राहम जोन्स (Stephen Graham Jones) (Why I Love Horror: Essays on Horror Fiction) (सागा प्रेस)
- “हॉन्टेड थ्रेशहोल्ड्स: लिमिनल हॉरर एंड द साइकोलॉजिकल डिसइंटीग्रेशन ऑफ विमेन फ्रॉम पोस्ट-पार्टम, ग्रीफ, ट्रॉमा एंड रिलीजियस फैनैटिसिज़्म” (Haunted Thresholds: Liminal Horror and the Psychological Disintegration of Women from Post-Partum, Grief, Trauma and Religious Fanaticism) – मो मोशाती (Mo Moshaty) (Darkest Margins: 24 Essays on Liminality and Liminal Spaces in the Horror Genre) (1428 पब्लिशिंग लिमिटेड)
- “माय मदर वाज़ मार्गरेट व्हाइट” (My Mother Was Margaret White) – सिंथिया पेलायो (Cynthia Pelayo) (Why I Love Horror: Essays on Horror Fiction) (सागा प्रेस)
किशोर उपन्यास लेखन में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि (सुपीरियर अचीवमेंट इन वाय ए नॉवेल)
शाइनी हैपी पीपल (Shiny Happy People) – क्ले मैक्लियोड चैपमैन (Clay McLeod Chapman) (डेलाकॉर्ट प्रेस)
इस श्रेणी के अन्य फाइनलिस्ट ये थे:
- ब्यूटीफुल ब्रूटल बॉडीज़ (Beautiful Brutal Bodies) – लिंडा चेंग (Linda Cheng) (रोअरिंग ब्रुक प्रेस)
- वी आर नॉट सेफ हियर (We’re Not Safe Here) – रिन चुपेको (Rin Chupeco) (सोर्सबुक्स)
- द साइलेन्स्ड (The Silenced) – डायना रोड्रिगेज वॉलाच (Diana Rodriguez Wallach) (डेलाकॉर्ट प्रेस)
- अ गर्ल वॉक्स इंटू द फॉरेस्ट (A Girl Walks Into The Forest) – मेडेलीन रूक्स (Madeleine Roux) (क्विल ट्री बुक्स)
इन पुरस्कारों के अतिरिक्त निम्न विशेष पुरस्कार भी इस समारोह के दौरान प्रदान किये गए:
विशेष प्रेस पुरस्कार (स्पैशलिटी प्रेस अवॉर्ड)
बैड हैंड बुक्स (Bad Hand Books)
कैरन लैंडसेल सिल्वर हैमर अवार्ड
सारा रीड (Sarah Read)
मेंटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड
एरिक गिग्नार्ड (Eric Guignard)
रिचर्ड लेमन प्रेसिडेंट’ज़ अवार्ड फॉर सर्विस
मार्क एल. एबॉट (Marc L. Abbott)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (Lifetime Achievement Award)
लिसा मॉर्टन (Lisa Morton) एवं जोनाथन मेबेरी (Jonathan Maberry)
क्या हैं ब्रेम स्टोकर अवार्ड्स
हर वर्ष हॉरर राइटर्स असोसिएशन (Horror Writers Association) द्वारा हॉरर विधा में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे लेखकों को ब्रेम स्टोकर अवार्ड्स (Bram Stoker Awards) से नवाजा जाता है।
ब्रेम स्टोकर अवार्ड्स (Bram Stoker Awards) प्रसिद्ध उपन्यास ड्रेकुला के लेखक ब्रेम स्टोकर के नाम पर 1988 से लगातार दिया जाता रहा है। अलग अलग श्रेणी में रचनाओं को यह पुरस्कार दिया जाता रहा है।
