डेडली प्लेज़र पत्रिका द्वारा बैरी अवार्ड के लिए नामांकित रचनाओं की सूची जारी कर दी गयी है। यह सूचना डेडली प्लेजर की वेबसाइट पर प्रकाशित की गयी।
डेडली प्लेज़र मैगज़ीन प्रशंसकों को ध्यान में रखकर बनाई गयी एक अमरीकी पत्रिका है। इस पत्रिका का मकसद अपराध साहित्य में जो कुछ भी अच्छा हो रहा है उसे पाठकों के समक्ष लाना है। 1997 से डेडली प्लेज़र मैगज़ीन हर साल समीक्षक बैरी गार्डनर के सम्मान में अपराध साहित्य की उत्कृष्ट कृतियों को पुरस्कृत करती है। यह पुरस्कार अंग्रेजी में छपे उपन्यासों को दिए जाते हैं।
यह पुरस्कार मुख्यतः चार श्रेणियों में दिए जाते हैं। हर श्रेणी में कुछ कृतियों को नामंकित किया जाता है जिनमें से एक रचना को पुरस्कृत किया जाता है।
वर्ष 2026 के पुरस्कारों के लिए नामांकित रचनाओं की सूची निम्न है:
सर्वश्रेष्ठ रहस्यकथा
- द इम्पॉसिबल थिंग (THE IMPOSSIBLE THING) – बेलिंडा बाउर (Belinda Bauer)
- क्रूक्स (CROOKS) – लू बर्नी (Lou Berney)
- किंग ऑफ ऐशेस (KING OF ASHES) – एस. ए. कॉस्बी (S. A. Cosby)
- द ब्लैक वॉल्फ (THE BLACK WOLF) – लुईस पेनी (Louise Penny)
- द व्हाइट क्रो (THE WHITE CROW) – माइकल रोबोथम (Michael Robotham)
- प्रेस्यूम्ड गिल्टी (PRESUMED GUILTY) – स्कॉट टूरो (Scott Turow)
सर्वश्रेष्ठ प्रथम मिस्ट्री उपन्यास
- लेवरेज (LEVERAGE) – अम्रान गोवानी (Amran Gowani)
- ऑल द अदर मदर्स हेट मी (ALL THE OTHER MOTHERS HATE ME) – सारा हरमन (Sarah Harman)
- डेड मनी (DEAD MONEY) – जैकब केर (Jakob Kerr)
- द वैनिशिंग प्लेस (THE VANISHING PLACE) – ज़ो रैंकिन (Zoe Rankin)
- स्टिलवाटर (STILLWATER) – तान्या स्कॉट (Tanya Scott)
- जूली चान इज़ डेड (JULIE CHAN IS DEAD) – लियान जांग (Liann Zhang)
सर्वश्रेष्ठ मिस्ट्री उपन्यास पेपरबैक ऑरिजनल
- क्रिमसन थॉ (CRIMSON THAW) – ब्रूस रॉबर्ट कॉफिन (Bruce Robert Coffin) (किंडल अनलिमिटेड में उपलब्ध)
- स्प्लिंटरेड जस्टिस (SPLINTERED JUSTICE) – किम हेज़ (Kim Hays)
- मेकिंग ए किलिंग (MAKING A KILLING) – कारा हंटर (Cara Hunter)
- इफ टू आर डेड (IF TWO ARE DEAD) – रिक मोफिना (Rick Mofina)
- वुल्फ़ सिक्स (WOLF SIX) – एलेक्स शॉ (Alex Shaw) (किंडल अनलिमिटेड में उपलब्ध)
- द डेंटिस्ट (THE DENTIST) – टिम सुलिवन (Tim Sullivan)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन थ्रिलर
- विटनेस 8 (WITNESS 8) – स्टीव कैवनॉ (Steve Cavanagh)
- द ऑलिगार्क्स डॉटर (THE OLIGARCH’S DAUGHTER) – जोसेफ फाइंडर (Joseph Finder)
- मिडनाइट ब्लैक (MIDNIGHT BLACK) – मार्क ग्रेनी (Mark Greaney)
- क्लाउन टाउन (CLOWN TOWN) – मिक हेरॉन (Mick Herron)
- हेड केसेस (HEAD CASES) – जॉन मैकमहन (John McMahon)
- द मेलमैन (THE MAILMAN) – एंड्रयू वेल्श-हगिंस (Andrew Welsh-Huggins)
विजेताओं की घोषणा कैलगरी कनाडा में होने वाले बॉउशरकॉन में अक्टूबर 26 2026 को की जाएगी। विजेताओं का चुनाव डेड्ली प्लेजर पत्रिका के सदस्यों के मतों द्वारा किया जाएगा।
