संस्करण विवरण:
फॉरमैट: पेपरबैक | पृष्ठ संख्या: 114 | प्रकाशक: राजा पॉकेट बुक्स | सीरीज: विमल #1
पहला वाक्य:
बारिश कब की थम चुकी थी, लेकिन मैंने अपनी प्लास्टिक की बरसाती उतारने का उपक्रम नहीं किया था।
कहानी
विमल कुमार खन्ना विक्टोरिया टर्मिनस में बैठा में इस जद्दोजहत में मशगूल था कि क्या उसे खाने के लिए अपराध का सहारा लेना पड़ेगा। उसकी हालत दो दिन से न खाये होने के कारण बेहद खराब थी और ये अब तक उसका ईमान ही था जो उसे अपराध करने से रोक रहा था।
इसी सोच विचार में वो डूबा हुआ था कि कुछ ऐसी घटनाएँ उसके साथ होती हैं जो कि उसकी मुलाकात लेडी शांता गोकुलदास से करवा देती है। विमल को लगता है कि शांता उसकी ज़िन्दगी में देवी की तरह आयी है। वो उसे नौकरी देने की पेशकश करती है और उसकी बुरी हालत से उसे उबार देती है। लेकिन इस सबके दौरान विमल भूल गया था कि इस दुनिया में हर चीज़ की कुछ कीमत चुकानी पड़ती है।
विमल को नहीं मालूम था कि ये कीमत कितनी बड़ी साबित होगी?
क्या जिस गुनाह की दुनिया से वो बचना चाहता है उसे उसी में दाखिल होना पड़ेगा और खेलना होगा ये मौत का खेल?
टिप्पणी
‘मौत का खेल’ विमल सीरीज का पहला उपन्यास है। विमल जिसके विषय में कहा गया है ‘न भूतो न भविष्यति’ लेकिन इस उपन्यास में अभी विमल ने गुनाह की दुनिया में कदम नहीं रखा है।
उपन्यास मुम्बई में शुरू होता है जहाँ पे विमल के साथ कुछ ऐसी घटनाएँ होती हैं कि जिस विमल का मन चोरी के लिए नहीं मान रहा था उसे कत्ल करना पड़ जाता है।
उपन्यास एक थ्रिलर है और पाठक की रूचि उपन्यास के कथानक में बनी रहती है।
हाँ, उपन्यास का अंत ऐसा है कि पाठकों को दूसरा उपन्यास पढ़ना ही पढ़ेगा। इस वजह से उपन्यास में एक अधूरापन सा झलकता है पर साथ ही अगले उपन्यास के प्रति यह उत्सुकता भी जागृत करता है।
मेरे विचार से उपन्यास एक बार पढ़ा जा सकता है। अगर आप विमल के फेन हो तो आपने इस उपन्यास को नही पढ़ा है तो आप इस उपन्यास को उसके पहले किस्से के लिए पढ़ सकते हैं।
पुस्तक लिंक: अमेज़न

Hi, can you please share link where I can buy paper back of this novel
I got this novel from a site called doordeals. It was a long way back. I don't think it's available there now.Anyways this is the site link:
https://www.doordeals.in
If you are in facebook there are many groups that sell Surendra Mohan Pathak's novel. You can check those out. There are people there who would be able to sell you a copy. But the charges that they are goung to charge may be steep.
This is the link of facebook group. You can try there:
https://www.facebook.com/groups/202891370135881/