अगर बच्चों के लिए अंग्रेजी हॉरर साहित्य की बात की जाए तो आर एल स्टाइन का नाम उसमें सबसे ऊपर रखा जाएगा। वो लगभग चालीस सालों से हॉरर रचनाएँ लिख रहे हैं और उनको पाठकों का भरपूर प्यार मिलता आया है।
अगर आपको आर एल स्टाइन की रचनाएँ पसंद आती हैं तो आपको ये जानकर खुशी होगी कि उनका नवीन उपन्यास रिलीज हो चुका है।

स्कोलेस्टिक द्वारा प्रकाशित उनका नवीन उपन्यास से माय नेम! से माय नेम (Say My Name! Say My Name!) गूसबम्पस के अंतर्गत लिखी उनकी हाउस ऑफ शिवर्स शृंखला का उपन्यास है।
उपन्यास के केंद्र में कोडी नामक लड़का है जो जब अपने दोस्त सैम के साथ अपने घर के पीछे बहती नदिका में तैरने जाता है तो उसकी मुलाकात कई डरावने जीवों से होती है। इसके बाद उसके जीवन में क्या होता है यही उपन्यास की कहानी बनती है।
बताते चलें से माय नेम से माय नेम हाउस ऑफ शिवर्स शृंखला का चौथा उपन्यास है। स्केरियस्ट बुक एवर (Scariest Book Ever), गॉबलिन मंडे (Goblin Monday) और नाइट ऑफ द लिविंग ममी ( Night of the Living Mummy) इस शृंखला के अन्य उपन्यास हैं।