अजय पॉकेट बुक्स ने धीरज पॉकेट बुक्स के साथ मिलकर दो ऐसे उपन्यास लाने की घोषणा की है जो कि काफी समय से आउट ऑफ़ प्रिंट चल रहे हैं।
इस बार वह लेखक राजभारती द्वारा लिखी गयी अग्निपुत्र श्रृंखला का पहला उपन्यास मायाजाल और लेखक श्याम तिवारी द्वारा लिखित सूर्यकांता सन्तति का पहला खण्ड पाठकों के समक्ष ला रहे हैं।
धीरज पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हुए काफी उपन्यास काफी समय से आउट ऑफ़ प्रिंट चल रहे हैं। ऐसे में यह उन पाठकों के लिए अच्छी खबर है जो धीरज से प्रकाशित उन पुराने उपन्यास पढ़ना चाहते थे। इस घोषणा ने बाकी उपन्यासों के भी पुनः प्रकाशित होने की उम्मीद जगा दी है।
पाठक अगर चाहें तो 2 जून 2021 से 15 जून 2021 के बीच तक इन पुस्तकों को 9210892940 पर व्हाट्सएप्प करके प्री आर्डर कर सकते हैं।
– विकास नैनवाल ‘अंजान’
-
विकास नैनवाल शिक्षा मूलतः पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड से आते हैं और फिलहाल गुरुग्राम में वक्त गुजार रहे हैं।
किस्से कहानियाँ पढ़ने और गढ़ने का शौक है। अच्छी कहानियों को अनुवाद के माध्यम से हिंदी पाठकों के बीच लाने को भी वो लालायित रहते हैं। वह लेखन और अनुवाद के अतिरिक्त सम्पादन कार्य भी करते हैं। कई प्रकाशनों के लिए उन्होंने फ्री लांस सम्पादन का कार्य भी किया है।
उनकी कई रचनाएँ और अनुवाद पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
वह एक बुक जर्नल नाम से यह वेब पत्रिका और दुईबात नाम से वह अपनी व्यक्तिगत वेबसाइट का संचालन भी करते हैं।
पुस्तकें:
रचना संकलन: एक शाम तथा अन्य रचनाएँ
बाल साहित्य: 'इशिता की सूझबूझ' (सचित्र बाल कथा)
अनुवाद: नेवर गो बैक, चाल पे चाल, 'फैटल फॉलाउट: एक गलती, घातक परिणाम'
View all posts
Like this:
Like Loading...