साहित्य की बात, साहित्य से मुलाकात
शिक्षा: एम.ए. (भूगोल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय) एल. टी. (सेंट्रल पेडागाजिकल इंस्टिट्यूट, इलाहाबाद)
अनुभव:
1972 से ‘माया पत्रिका’ से पत्रकारिता की शुरुआत। माया, नूतन कहानियाँ, धर्मयुग, हितवाद, ज्ञानयुग प्रभात, प्रभात खबर, लोकमत समाचार, मनोरमा आदि पत्र-पत्रिकाओं के सम्पादकीय विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य किया।
सम्पादक — प्रभात खबर, लोकमत समाचार, राजवार्ता एवं मनोरमा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर आफ मीडिया स्टडीज में बारह वर्षों तक पत्रकारिता का अध्यापन.
राँची विश्वविद्यालय (झारखंड), माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल (मध्य प्रदेश), उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी, प्रयागराज (उत्तर परदेश), भारती विद्या भवन, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) आदि पत्रकारिता संस्थानों में अतिथि प्रवक्ता।
धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, कहानी, नयी कहानियाँ, कल्पना, अवकाश, अभिव्यक्ति, प्रयाग आदि पत्र-पत्रिकाओं में कहानी, कविता, रिपोर्ताज सहित विभिन्न विषयों पर लेख आदि प्रकाशित।
रेडियो तथा दूरदर्शन से कहानी तथा वार्ताएँ प्रशारित।
राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी के लिए स्टडी मटेरियल का लेखन।
प्रकाशन –
कहानी संग्रह- ‘ताकि सनद रहे’, ‘खोया हुआ ठहराव’, ‘उन गलियों से गुज़रते हुए’
उपन्यास- ‘नदी को बहने दो’, ‘सुनरी’, ‘जुड़ने का एहसास’, ‘सुक्खू नचनियाँ’
कविता संग्रह- ‘सड़क में तब्दील होती पगडंडियाँ’
कई साझा संग्रहों में कहानियाँ एवं कविताएँ प्रकाशित।
सम्पादन – ‘धर्मवीर भारती की शख्सियत और पत्रकारिता’, ‘अमरकांत: जीवन और साहित्य’
सम्मान – हेरम्ब मिश्र स्मृति पत्रकारिता शिखर सम्मान
सम्प्रति– स्वतंत्र लेखन
ई-मेल: srivastavasunil594@gmail.com