31 मार्च 2026, लखनऊ: उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के तत्वावधान में एक भव्य अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन दिनांक 30 मार्च 2026 को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शायर एवं साहित्यकार डॉ. हरिओम (आई.ए.एस) ने की। मंच संचालन नदीम फर्रुख द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पारम्परिक तरीके से किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों और शायरों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुशायरे में प्रस्तुत की गयी ग़ज़लों, नज़्मों और कविताओं को श्रोताओं ने खूब सराहा।

इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गये जिसमें उन्होंने उर्दू भाषा और साहित्य के विकास की बात पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उर्दू भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित करना आवश्यक है।
अंत में, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अकादमी के सचिव शौकत अली द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
