सुरेन्द्र मोहन पाठक की नवीन पुस्तक जल्द ही होगी रिलीज; सीधे किंडल पर किया जाएगा प्रकाशन

  

सुरेंद्र मोहन पाठक की नवीन पुस्तक जल्द ही होगी रिलीज
स्रोत: फेसबुक ग्रुप –सुरेन्द्र मोहन पाठक

हिन्दी अपराध साहित्य में सुरेन्द्र मोहन पाठक अपना एक अलग स्थान रखते हैं। पाठक उनके उपन्यासों को बड़े चाव से पढ़ते हैं और उन्हें उनके आने वाले उपन्यासों का इंतजार रहता है। 

सुरेन्द्र मोहन पाठक के पाठकों के एक खुशी की खबर आई है। लेखक सुरेन्द्र मोहन पाठक द्वारा अपने फेसबुक पेज  के माध्यम से एक पोस्ट साझा की गई है। पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया है कि उनकी नवीन किताब ब्लाइंड डील 10 जून 2022 को रिलीज की जायेगी। यह पुस्तक केवल किंडल पर ई बुक के रूप में मौजूद रहेगी। पुस्तक में उपन्यास के अलावा एक लंबा लेखकीय और तीन अप्रकाशित कहानियाँ भी शामिल होंगे। 

पोस्ट में उन्होंने लिखा: 

महत्वपूर्ण सूचना। मेरा नया थ्रिलर उपन्यास ब्लाइंड डील जिसके साथ पाठकों को एक विस्तृत लेखकीय और तीन अप्रकाशित कहानियाँ मिलेंगी केवल किंडल पर 10 जून 2022 से उपलब्ध होगा। पोस्ट के साथ उन्होंने एक पोस्टर  भी साझा किया  जिसमें उपन्यास का कवर और उपन्यास के विषय में यह जानकारी भी दर्ज थी। 

लेखक द्वारा साझा किया गया पोस्टर

कवर के विषय में लेखक ने यह बात भी साफ की कि यह कवर केवल शुरुआती है और इसमें बदलाव की गुंजाइश है। 

बताते चलें हाल ही में सुरेन्द्र मोहन पाठक की पूर्वप्रकाशित कहानियों का संग्रह ‘मौत का विलाप’ साहित्य विमर्श प्रकाशन से प्रकाशित हुआ था और अब जल्द ही उनके बहुचर्चित उपन्यास ‘जादूगरनी’ का पुनः प्रकाशन भी साहित्य विमर्श प्रकाशन द्वारा किया जा रहा है। नवीन पुस्तकों की बात करें तो फरवरी  2022 में हिन्द पॉकेट बुक्स से आया गैंग ऑफ फोर उनका नवीनतम उपन्यास था। 


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

About एक बुक जर्नल

एक बुक जर्नल साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है। यह प्रोत्साहन उनके ऊपर पाठकीय टिप्पणी, उनकी जानकारी इत्यादि साझा कर किया जाता है। आप भी अपने लेख हमें भेज कर इसमें सहयोग दे सकते हैं।

View all posts by एक बुक जर्नल →

6 Comments on “सुरेन्द्र मोहन पाठक की नवीन पुस्तक जल्द ही होगी रिलीज; सीधे किंडल पर किया जाएगा प्रकाशन”

  1. आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा कल बुधवार (25-05-2022) को चर्चा मंच      "पहली बारिश हुई धरा पर, मौसम कितना हुआ सुहाना"  (चर्चा अंक-4441)     पर भी होगी!

    सूचना देने का उद्देश्य यह है कि आप उपरोक्त लिंक पर पधार कर चर्चा मंच के अंक का अवलोकन करे और अपनी मूल्यवान प्रतिक्रिया से अवगत करायें।
    — 
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'    

    1. चर्चाअंक में पोस्ट को शामिल करने हेतु हार्दिक आभार।

  2. सुरेंद्र मोहन के उपन्यासों का उनके पाठकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

    1. अब तो ई-बुक के रूप में आ चुका है। उम्मीद है जल्द ही प्रिंट के रूप में भी आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *