हीरोइन की हत्या – आनन्द कुमार सिंह

हीरोइन की हत्या - आनंद के सिंह | फ्लाईड्रीम्स पब्लिकेशंस

चंडीगढ़ निवासी गुरप्रीत सिंह को उपन्यास पढ़ने और फिल्में देखने का शौक है। आनंद के सिंह के उपन्यास ‘हीरोइन की हत्या’ पर उन्होंने अपनी समीक्षा हमें भेजी है। आप भी पढ़ें:


समीक्षा: हीरोइन की हत्या - आनन्द कुमार सिंह

हीरोइन की हत्या जैसे कि नाम से ही ज़ाहिर है ये एक मर्डर मिस्ट्री है जो कि आनंद कुमार सिंह जो कि पेशे से पत्रकार हैं ने लिखी है। 

ये एक डेढ सौ पन्नों में सिमटा थ्रिलर नॉवल है जो कि तेज़ रफ्तार भी है और बांध कर भी रखता है।

नॉवल के शुरूआत में हस्पताल के बैड पर  एक शख्स हथकड़ी में बंधा हुआ दिखाया गया है जो कि एम्नीसिया से पीड़ित है यानी उस की याददाशत गायब है। फिर पता चलता है कि वो  दरअसल एक प्राईवेट इनवैस्टीगेटर है जिस का नाम यश खांडेकर है जिस पर झंकार मिर्ज़ा नामक हीरोईन की हत्या का आरोप है। 

हकीकतन उसे झंकार मिर्ज़ा हीरोईन ने ही रिटेन किया था कि वो उसे यानी हीरोईन को मिलने वाले धमकी भरे ख़त और फोन कॉल को इनवैस्टीगेट कर के पता लगाये कि इस के पीछे कौन शख्स है जो ऐसी हरकत कर रहा है। 

तभी हस्पताल में ही एक बांब ब्लास्ट के जरिये यश खांडेकर की हत्या की कोशिश होती है जिस के पीछे एक प्रौफेशनल किलर का दिमाग़ होता है। इसी आपाधापी में यश खांडेकर हस्पताल से फ़रार हो जाता है और अपनी सैक्रेटरी के घर पनाह पाता है।

वो इस सारे सिलसिले को समझ कर इस साज़िश को बेनकाब करना चाहता है कि कौन उसे हीरोईन के कत्ल में फंसाना चाहता है। और कौन उस की जान का दुश्मन बना है। 

बहुत जांमारी के बाद वो इस जाल से निकलने के बाद इस मिस्ट्री को सॉल्व करता है जिस में फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे की काली सच्चाई उजागर होती है। 

सस्पैंस शानदार है लेकिन मेरठ के एक स्वर्गवासी  उपन्यासकार की तरह कहानी को घुमाकर कातिल निर्दोष सा देखनेवाला पात्र दिखाया जाता है जबकि कातिल के लिये मेरी निगाह में एक सूटेबल कैंडीडेट मौजूद होता है। लेकिन ये prerogative लेखक का है कि वो अंत में किसे वो कातिल तस्लीम करता है। क्लाईमैक्स ऐसा है कि आप कातिल का अंदाज़ा भी न लगा पाएँगे। 

कहानी छोटी है इसलिये फास्ट पेस्ड है। पात्रों का विवरण उपयुक्त हैं। कुल मिलाकर लेखक का पहला प्रयास सराहनीय है पठनीय है सुपर हिट है। 

उपन्यास में मुझे जो कमी खली वो ये है कि आमतौर पर एम्नेसिया से पीड़ित व्यक्ति की कहानी के दौरान ही याददाश्त वापिस आ जाती है। लेकिन इस उपन्यास में ऐसा नहीं है।

आनंद कुमार सिंह कैसे आनंद के सिंह बन गये ये भी एक मिस्ट्री है जो इस उपन्यास में रिवील नहीं होती।

किताब लिंक: पेपरबैक

यह भी पढ़ें: किताब परिचय: हीरोइन की हत्या 

यह भी पढ़ें:मेरे पसंदीदा इन्वेस्टीगेटर्स: आनन्द कुमार सिंह का एक आलेख

आप भी अपनी पसंदीदा रचनाओं की समीक्षा अगर चाहें तो हमें contactekbookjournal@gmail.com भेज सकते हैं। हमें अपने पटल पर उन्हें स्थान देककर ख़ुशी होगी।

गुरप्रीत सिंह

गुरप्रीत सिंह चंडीगढ़ के निवासी हैं और भारतीय रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजिनियर के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

उपन्यास पढ़ने और फिल्में सीरीज देखने में उनकी विशेष रूचि है और इन रचनाओं के विषय में अपनी चुटीली भाषा में वह अक्सर अपने फेसबुक अकाउंट से लिखा करते हैं।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • 'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
    सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
    आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
    हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com

    View all posts

6 Comments on “हीरोइन की हत्या – आनन्द कुमार सिंह”

  1. बहुत अच्छी समीक्षा।

  2. नमस्कार गुरुप्रीत जी , माफी चाहता हूं। अगर आपको वेद सर से इतनी दिक्कत है। की आप उनका नाम भी नहीं लिख सकते तो अपनी पोस्ट में वेद सर का जिक्र भी ना करे ।

  3. बढ़िया लिखा गुरप्रीत सर जी।🙏🏻👌🏻👌🏻👏🏻👏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *