31 अक्टूबर 2026, ग्वालियर: विगत 31 अक्टूबर 2026 को ग्वालियर नगर की साहित्यिक धरा पर होटल सीता मैनोर में हास्य-व्यंगयकार महेंद्र भट्ट एवं सिडनी ऑस्ट्रेलिया से आयीं कवयित्री उर्मि कृष्ण के साझा हाइकु संग्रह ‘प्रेमिल पंखुड़ियाँ’ का लोकार्पण किया गया। पुस्तक लोकार्पण के अतिरिक्त समारोह में श्रीमती शोभा शर्मा समेत इक्यावन साहित्यकारों को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी चयनित कवियों, साहित्यकारों को शॉल, सर्टीफिकेट, स्मृति चिह्न से विभूषित किया गया। यह समारोह साहित्य सृजनकारी मंच—जबलपुर के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र भट्ट (हास्यकवि, व्यंग्यकार) ने की। विशिष्ट अतिथि श्री ओम त्रिपाठी, श्री उदय मुखर्जी, और अनेक साहित्यकार रहे। कार्यक्रम का संचालन नई दिल्ली से आई केबीसी फेम राजरानी भल्ला जी द्वारा किया गया। साहित्य सृजनकारी मंच की संस्थापिका पूर्णिकाचार्य रजनी कटारे एवं उनके सभी साथियों, कवित्रियों का विशेष सहयोग रहा।
ग्वालियर नगर के साहित्यकारों के साथ-साथ, छतरपुर, पांडिचेरी, मुंबई, दिल्ली, नोएडा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बिहार, मंडला, मेरठ, जबलपुर, भोपाल, उत्तर प्रदेश के सभी शहरों से कविगण रचनाकार पधारे। सभी रचनाकारों ने गरिमामई वातावरण में सुमधुर काव्यपाठ, आपसी स्नेहिल, चुटकियों, चर्चाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम पाँच घंटों से अधिक चला।
