अप्रैल-जून 2026 की दैनिक जागरण बेस्ट सेलर सूची हुई जारी, इन पुस्तकों ने बनाई अनुवाद श्रेणी में जगह

दैनिक जागरण बेस्ट सेलर लिस्ट हुई जारी; इन किताबों ने सूची में बनाई जगह

दैनिक जागरण द्वारा वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की सूची जारी की जा चुकी है। कथा, कथेतर, अनुवाद और कविता श्रेणी में यह सूची जारी की गयी है। अनुवाद श्रेणी में जिन पुस्तकों ने जगह बनाई है वह निम्न हैं:

संसार: देवताओं की घाटी में प्रवेश – सक्षम गर्ग | अनुवाद: आशुतोष गर्ग
संसार - सक्षम गर्ग | अनुवाद: आशुतोष गर्ग

पुस्तक विवरण

यदि आपका सामना देवताओं से हो जाए तो क्या हो? फोन काम करना बंद कर देते हैं। स्मार्टवॉच बेकार हो जाती हैं। हाथों पर नीले निशान उभर आते हैं। अमन चंद्रा और संसार की दस अन्य आत्माओं के साथ ऐसा ही होता है जब आधुनिक भारत से उनका अपहरण करके उन्हें हिमालय की एक गुप्त घाटी में ले जाया जाता है। इस जादुई क्षेत्र में, जहाँ हिंदू देवता, अमर योगी और पौराणिक पशु बसते हैं, संसार की आत्माओं का उद्देश्य बहुत स्पष्ट है : योग आधारित जादू-टोने की प्राचीन कला सीखना और एक जोखिम-भरी यात्रा के लिए तैयार होना जिस पर जाने वाले बहुत कम लोग जीवित बच पाते हैं। लेकिन उन्हें इस यात्रा पर जाने की क्या आवश्यकता है? और देवताओं का इस सबसे क्या संबंध है? इससे पहले कि उन्हें उत्तर मिल पाता, संसार की आत्माओं को एहसास होता है कि वहाँ कोई और बड़ी योजना क्रियान्वित हो रही है। देवताओं के राजा ने एक विवादास्पद आदेश पारित किया है, और अब अमन को एक कठिन निर्णय लेना होगा जिससे न केवल उसका अपना जीवन बल्कि पूरे देश का भाग्य बदल जाएगा

प्रकाशक: मंजुल पब्लिशिंग हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न

महागाथा: पुराणों से 100 कहानियाँ – सत्यार्थ नायक | अनुवाद : आशुतोष गर्ग
महागाथा: पुराणों से 100 कहानियाँ - सत्यार्थ नायक | अनुवाद : आशुतोष गर्ग

पुस्तक विवरण:

पौराणिक साहित्य में रुचि रखने वालों के लिए यह पुस्तक खज़ाना है। ब्रह्मा की सृष्टि से लेकर विष्णु भगवान के सुदर्शन तक अनेक कहानियों को लेखक ने इसमें समेटा है।

प्रकाशक: हार्पर कॉलिंस पब्लिशर्स | पुस्तक लिंक: अमेज़न

द हिडन हिंदू 1 – अक्षत गुप्ता | अनुवाद: अक्षत गुप्ता
द हिडन हिंदु - अक्षत गुप्ता

पुस्तक विवरण:

इक्कीस साल का पृथ्वी एक अधेड़ और रहस्यमयी अघोरी ओम्‌ शास्त्री की तलाश कर रहा है, जिसे पकड़कर भारत के एक सुनसान द्वीप पर अत्याधुनिक सुविधाओं के बीच भेज दिया गया। विशेषज्ञों की एक टीम ने जब उस अघोरी को नशे की दवा दी और पूछताछ के लिए सम्मोहित किया, तो उसने दावा किया कि वह सभी चार युगों-सतयुग, त्रेता, द्वापर व कलियुग–(हिंदू धर्म के अनुसार चार युग) को देख चुका है और रामायण तथा महाभारत की घटनाओं में हिस्सा ले चुका है।

जीवन के बाद मृत्यु के नियम को भी बेअसर साबित करनेवाले ओम्‌ के अविश्वसनीय अतीत से जुड़े खुलासे सभी को हैरान कर देते हैं। उस टीम को यह भी पता चला कि ओम्‌ हर युग के दूसरे अमर लोगों की भी तलाश कर रहा है। ऐसे विचित्र रहस्य अगर सामने आ गए तो प्राचीन धारणाएँ हिल जाएँगी और भविष्य की दिशा ही बदल जाएगी। तो यह ओम्‌ शास्त्री कौन है? उसे पकड़ा क्यों गया? पृथ्वी उसे क्यों ढूँढ़ रहा है?

सवार हो जाइए ओम्‌ शास्त्री के रहस्यों, पृथ्वी की तलाश और हिंदू पौराणिक कथाओं के रहस्यों से भरे अन्य अमर लोगों के कारनामों की इस नाव पर, और चलिए एक रोचक और रोमांचक यात्रा पर।

प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन | पुस्तक लिंक: अमेज़न

द नागा वॉरियर्स: बैटल ऑफ गोकुल -2 – अक्षत गुप्ता | अनुवाद: अक्षत गुप्ता
द नागा वॉरियर्स: बैटल ऑफ गोकुल -2 - अक्षत गुप्ता | अनुवाद: अक्षत गुप्ता

पुस्तक विवरण:

क्या अनाम नागा अमर है और वर्ष 2025 में भी जीवित है? क्या अजा और शंभूजी सहित गोकुल के अठारह अंतिम रक्षक योद्धा सरदार ख़ान और हज़ारों क्रूर अफ़गानों की सेना के सामने सफल हुए या परास्त हो गए? क्या हिमालय की रहस्यमयी पर्वतमालाओं में धर्म के अलौकिक रक्षकों को ध्रुव अंतत: खोज पाया? नागा योद्धाओं के अंतिम युद्ध के अनुभव में डूबने से पहले स्वयं को तैयार कर लें। यह अनुभव आपको एक अनसुनी गाथा में छिपे इतिहास, दैवीय हस्तक्षेप और घातक किंवदंतियों की यात्रा पर ले जाता है। गोकुल के नायकों के अशांत अतीत, उनकी अटूट प्रतिबद्धता और नि:स्वार्थ बलिदान के बारे में जानें, जिसने हमारे अनमोल वर्तमान को आकार दिया है। नागा वॉरियर्स खंड 2 आध्यात्मिक योद्धाओं और दुर्जेय अवतार को धर्म के राक्षसी शत्रुओं के विरुद्ध एकजुट करता है।

प्रकाशक: | पुस्तक लिंक: अमेज़न

द नागा वॉरियर्स – अक्षत गुप्ता | अनुवाद: अक्षत गुप्ता
द नागा वॉरियर्स - अक्षत गुप्ता | अनुवाद: अक्षत गुप्ता

पुस्तक विवरण:

भविष्य की तैयारी के लिए हमारे पूर्वजों ने नागा साधुओं के समूह का निर्माण किया—जो धर्म की रक्षा के लिए कटिबद्ध योद्धा थे जैसा कि आठवीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य ने घोषणा की थी। शिव भक्तों का यह पंथ नि:स्वार्थ और निर्भीक भाव से लड़ता रहा और धर्म रक्षा के लिए डटा रहा। सदियों से वे धर्म और मंदिरों की रक्षा के लिए वीरता पूर्वक लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देते रहे। सन् 1757 में 111 नागा साधुओं ने अपने देवताओं की मूर्तियों से दिव्यास्त्र प्राप्त किए। महादेव में अपनी अटूट आस्था की वजह से उन्होंने गोकुल के मंदिरों की रक्षा के लिए अदम्य साहस अर्जित किया। एक निडर नागा योद्धा अजा के नेतृत्व में वे 4000 अफगानी सिपाहियों, 200 घुड़सवारों, 100 ऊँट सवारों और 20 तोपों के समक्ष अभेद्य दीवार की तरह खड़े हो गए। उस बर्बर अफगान सेना का नेतृत्व सरदार खान कर रहा था जो मंदिरों को ध्वस्त करने और भारत में नरसंहारों को अंजाम देने वाले अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली का सबसे निर्दयी सिपहसालार था। वह युद्ध अभी भी जारी है। यह नागा योद्धाओं के साहस और ज़िद का वादा है। यह उन शिव भक्तों का संघर्ष है जो मनुष्य रूप में शैतानों के विरुद्ध हो रहा है। यही गोकुल की लड़ाई है।

प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन | पुस्तक लिंक: अमेज़न

द हिडन हिंदू 3 – अक्षत गुप्ता | अनुवाद: अक्षत गुप्ता
द हिडन हिंदू 3 - अक्षत गुप्ता | अनुवाद: अक्षत गुप्ता

पुस्तक विवरण:

देवध्वज कौन है–नागेंद्र या ओम ? परिमल और एल.एस.डी. एक-दूसरेपर भरोसा नहीं कर पाते हैं; जबकि नागेंद्र मृत्यु हो जाने के बाद भी पुनर्जीवित होजाता है–पूर्ण स्वस्थ और पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली रूप में । परशुरामऔर कृपाचार्य धराशायी हो चुके ओम्‌ के अतीत में उलझ गए हैं; जबकि वृषकपिनिश्चित मृत्यु से लड़ रहा है, जो मिलारेपा को पहले ही निगल चुकी है।

शक्तिशाली अश्वत्थामा समझ नहीं पाते कि अन्य चिरंजीवी सभी मोर्चों परकैसे नष्ट हो गए । शेष शब्द कहीं छपे हैं ? क्‍या नागेंद्र उन सभी को ढूँढ़कर श्लोकपूरी कर पाएगा, या जो चिरंजीवी हैं, वे उसे रोक लेंगे ? निश्चित विनाश की ओरबढ़ते चिरंजीवी लोगों के अप्रत्याशित रहस्य को जानें, जिनका समय समाप्त होता जा रहा है।

प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन | पुस्तक लिंक: अमेज़न

इंडिया अर्थात भारत – जे साईं दीपक | अनुवाद: पंकज सक्सेना
इंडिया अर्थात भारत - जे साईं दीपक | अनुवाद: पंकज सक्सेना

पुस्तक विवरण:

पुस्तक यूरोपीय औपनिवेशक मानसिकता की पड़ताल करती है। साथ ही भारतीय संविधान की उत्पत्ति का रेखांकन भी करती है। इसमें सहिष्णुता, मानवतावाद और धर्मनिरपेक्षता खोजने का प्रयास भी है।

प्रकाशक: ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग | पुस्तक लिंक: अमेज़न

रॉ हिटमैन 2- एस हुसैन ज़ैदी | अनुवाद: रचना भोला यामिनी
रॉ हिटमैन 2- एस हुसैन ज़ैदी | अनुवाद: रचना भोला यामिनी

पुस्तक विवरण:

जासूसी के जानलेवा खेलों में ऐसे लोग भी होते हैं जो मारते हैं और बिना कोई निशान छोड़े गायब हो जाते हैं। एजेंट लीमा उन्हीं में से एक है- बेहद प्रशिक्षित, क़ारगर और निर्मोही, भारत की सबसे खुफ़िया एजेंसी का एक संभ्रांत ऑपरेटिव। यह कहानी बताती है कि किस तरह यह बेनाम ऑपरेटिव भारत के गुप्त शस्त्रागार का सबसे भयानक हथियार बना।

जब लीमा नकली करेंसी, दोहरे एजेंटों और बड़े स्तर की गद्दारियों के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में कदम रखता है तो उसे ऐसे दुश्मनों का सामना करना पड़ता है जो अपने राज़ बचाने के लिए मरने को तैयार हैं। चाहे वह अल्मोड़ा जेल की ख़तरनाक कैद हो या काठमांडू की आपराधिक भूलभुलैया, लीमा को अपराधियों के बीच अपनी पहचान छिपाते हुए एक घातक खेल खेलना है। लेकिन हर कदम के साथ फंदा कसता चला जाता है। एक ग़लती उसकी जान ले सकती है और साथ ही- भारत का भविष्य भी!

पर्दे के पीछे, सब कुछ नियंत्रित करने वाले हैं- कर्नल सोभराज, वे केवल आदेश देते हैं, वे कहीं दिखाई नहीं देते परंतु हर वक़्त मौज़ूद रहते हैं। यह संबंध एक मौन विश्वास पर टिका हैः लीमा सज़ा देता है और सोभराज उसे इस ख़तरनाक खेल में राह दिखाते हैं।

हथियारों के सौदागरों को फँसाने से लेकर भारत की अर्थव्यवस्था को तबाह कर रहे नकली करेंसी नेटवर्क को बरबाद करने तक, हर कदम लीमा को छिपे हुए सरगनाओं के और क़रीब ले जाता है। लीमा दुश्मनों को मात देता है, पर अतीत की परछाईयाँ हमेशा उसके संग चलती हैं।

प्रकाशक: साइमन एंड शूस्टर | पुस्तक लिंक: अमेज़न

रॉ हिटमैन – एस हुसैन ज़ैदी | अनुवाद: रचना भोला यामिनी
रॉ हिटमैन - एस हुसैन ज़ैदी | अनुवाद: रचना भोला यामिनी

पुस्तक विवरण:

मास्टर थ्रिलर लेखक एस. हुसैन ज़ैदी : रॉ हिटमैन: एजेंट लीमा की असली कहानी में धोखे और साज़िश से भरी दास्तान ले कर आए हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह क़िताब आखि़र तक पाठकों का रोमांच बनाए रखेगी। सितंबर 2011 , गैंगस्टर्स राजू परगई और अमित आर्य के डबल मर्डर ने उत्तराखंड राज्य को हिला कर रख दिया। परगई भारत में हथियारों की तस्करी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा बनने की राह पर था। वह देखते ही देखते अपराध जगत की सीढ़ियाँ चढ़ता चला गया – पर इसके साथ ही भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसियों के निशाने पर भी आ गया। उनमें से ही एक एजेंसी ने उसे मारने के लिए अपने एक गुप्त हत्यारे एजेंट लीमा को भेजा था। मर्डर के अगले दिन लक्ष्मण & लकी बिष्ट को हलद्वानी में उसके घर से गिरफ़्तार कर लिया गया। वह एक एनएसजी कमांडो था जो एल.के.अडवाणी और गुजरात के तत्कालीन मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसे नेताओं का निजी सुरक्षा अधिकारी भी रह चुका था। उस पर दोहरे क़त्ल का आरोप लगाया गया। इसके बाद एक ऐसी कहानी शुरू होती है जो रहस्य और संदेह के कोहरे में लिपटी है। क्या एजेंट लीमा और लकी बिष्ट एक ही व्यक्ति थे और अगर वे एक ही व्यक्ति नहीं थे तो लकी बिष्ट पाँच वर्ष से अधिक समय जेल में क्यों सड़ता रहा उसे अलग-अलग जेलों में क्यों रखा गया जमानत की अर्जी क्यों नामंजू़र कर दी गई जबकि वह तो सरकार के लिए काम कर रहा था।

प्रकाशक: साइमन एंड शूस्टर | पुस्तक लिंक: अमेज़न

एक दिन जिंदगी बदल जाएगी – सरण्या उमाकंथन | अनुवाद: प्रिया लटवाल
एक दिन जिंदगी बदल जाएगी - सरण्या उमाकंथन | अनुवाद: प्रिया लटवाल

पुस्तक विवरण:

जीवन में तमाम बाधाओं के बावजूद अपने सपनों को थामे रखना आसान नहीं होता। इस पुस्तक में ऐसे ही एक युवक-युवती की कहानी है। भावनाओं का सुंदर चित्रण पाठकों को आकर्षित करता है।

प्रकाशक: प्रकाश बुक्स इंडिया | पुस्तक लिंक: अमेज़न

विस्तृत सूची में जिन पुस्तकों ने जगह बनायी है वह निम्न हैं:
  1. द हिडन हिंदू 2 – अक्षत गुप्ता | अनुवाद:अक्षत गुप्ता | प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  2. हृदय दीप – बानू मुश्ताक | अनुवाद: चंद्रशेखर मदभावी | प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  3. कितने गाजी आए कितने गाजी गए – के जे एस ‘टाईनी’ ढिल्लों | अनुवाद: नितिन माथुर – आनंद राय | प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन | पुस्तक लिंक:अमेज़न
  4. केन वी बी स्ट्रेंजर्स अगेन – श्रीजीत शांडिल्य | अनुवाद: श्रीजीत शांडिल्य | प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  5. रतन टाटा: एक प्रकाश स्तम्भ – शांतनु नायडू | अनुवाद: अखिलेश अवस्थी | प्रकाशक: मंजुल पब्लिशिंग हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  6. बलिदान – स्वप्निल पांडेय | अनुवाद: केतन मिश्रा | प्रकाशक: हार्पर कॉलिन्स | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  7. शौर्य गाथाएँ – विक्रम संपत | अनुवाद: संदीप जोशी | प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  8. अघोरी एक अनकही कहानी – मयूर कालबाग | अनुवाद: विजय कुमार झा | प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  9. इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 – शिव अरूर, राहुल सिंह | अनुवाद: संदीप जोशी | प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न
  10. दोगलापन – अशनीर ग्रोवर | अनुवाद: मंजीत ठाकुर | प्रकाशक: पेंगुइन रैंडम हाउस | पुस्तक लिंक: अमेज़न


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • सुजाता देवराड़ी

    सुजाता देवराड़ी लिरिसिस्ट और स्क्रिप्ट राइटर हैं। वह उत्तराखंडी गीत लिखती और गाती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म के लिए भी गीत लिखे हैं। उनके विषय में अधिक जानकारी उनकी वेबसाइट गुठलियाँ से प्राप्त की जा सकती है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *