पिछले तीन वर्षों से हिंद युग्म प्रकाशन हर वर्ष एक अलग शहर में जाकर हिंद युग्म उत्सव आयोजित करता है। वर्ष 2025 में यह उत्सव जिस शहर में हो रहा है इसकी घोषणा की जा चुकी है।
यह घोषणा हिंद युग्म प्रकाशन के संस्थापक शैलेश भारतवासी द्वारा अपने फेसबुक पृष्ठ पर की गयी। उन्होंने फेसबुक पृष्ठ पर खबर साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में होने वाला चौथा हिन्द युग्म उस्तव रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने अपनी फेसबुक पेज में लिखा:
ख़बर यह कि हिंद युग्म उत्सव का 2025 संस्करण छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा।
हिंद युग्म उत्सव 4.O के केंद्र में विनोद कुमार शुक्ल होंगे। पिछले 10 साल हिंदी पठनीयता में क्रांतिकारी वृद्धि के रहे हैं। हिंदी किताबों की पाठक-संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि ‘हिंदी-किताब’ अब युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है।
इस साल विनोद कुमार शुक्ल की ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ ने बिक्री के अविश्वनीय आँकड़े को छुआ है। हम पठनीयता के इस क्रांतिकारी विस्तार का उत्सव मनाने के लिए भी रायपुर में जुटेंगे।
दिन, तारीख़, जगह नोट कर लीजिए और अपने आसपास, मित्र–संबंधियों के बीच इस जानकारी को फैलाइए। हमें भरोसा है इस आयोजन में जो भी शामिल होगा, वह निराश नहीं होगा।

चौथा हिन्द युग्म उत्स्व सितंबर 20 2025 से 21 सितंबर 2025 को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित किया जायेगा।
शैलेश भारवासी ने बताया कि हिन्द युग्म उत्स्व 4.0 के केंद्र में वरिष्ठ लेखक और कवि विनोद कुमार शुक्ल होंगे।
इसके अतिरिक्त हमेशा की तरह ही इस उत्स्व में साहित्य से जुड़े कई प्रोग्राम आयोजित होंगे। लेखक, कवि, फिल्मकार इकठ्ठा होंगे और इन दो दिनों विभिन्न सत्रों के माध्यम से साहित्य से जुड़े कई विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके अतिरिक्त कई पाठकों के लिए विभिन्न प्रोग्राम उत्स्व में आयोजित की जाएँगी।
बताते चलें इस पूर्व हिन्द युग्म उत्स्व भोपाल (2024), वाराणसी (2023) और बाड़मेर (2022) में आयोजित हुआ था।