अगाथा पुरस्कार के लिए नामांकित रचानाओं की सूची जारी

अगाथा पुरस्कार के लिए नामांकित रचानाओं की सूची जारी

हर वर्ष मैलिस डोमेस्टिक लिमिटेड द्वारा प्रख्यात लेखिका अगाथा क्रिस्टी के नाम पर अगाथा पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2026 के ‘अगाथा पुरस्कार’ के लिए नामांकित रचनाओं की घोषणा की जा चुकी है।  यह घोषणा ‘द मैलिस डोमेस्टिक’ की वेबसाइट पर की गयी। 

मैलिस डोमेस्टिक लिमिटेड द्वारा अगाथा पुरस्कारों के माध्यम से ऐसी रचनाओं को सम्मानित किया जाता है जो रहस्यकथाओं में पारंपरिक रहस्यकथा (ट्रेडिशनल मिस्ट्री) की श्रेणी में आती हैं यानी ऐसी रचनाएँ जिनमें न ज्यादा उन्मुक्त यौनाचार होता है, न इनमें ज्यादा हिंसा होती है, न विभीत्सता होती है और न इन्हें रहस्यकथाओं की हार्ड बॉयल्ड श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है।

विभिन्न श्रेणियों के लिए पुरस्कार के लिए नामांकित रचनाओं की सूची निम्न है:

बेस्ट कंटेम्पररी मिस्ट्री नॉवेल
  1. अ ग्रेव डिसेप्शन – कॉनी बेरी, प्रकाशक: क्रूक्ड लेन
  2. एट डेथ्स डो- मिंडी क्विगली, प्रकाशक: मिनोटॉर
  3. मर्डर इन फिफ्थ पोज़िशन – लॉरी रॉबिन्स, प्रकाशक: लेवल बेस्ट बुक्स
  4. द डेविल कम्स कॉलिंग – एनेट डैशॉफी, प्रकाशक: वन मोर चैप्टर
  5. वॉटर्स ऑफ़ डिस्ट्रक्शन – लेस्ली कार्स्ट, प्रकाशक: सेवर्न हाउस
बेस्ट हिस्टॉरिकल मिस्ट्री नॉवेल
  1. बाय बाय ब्लैकबर्ड – एलिज़ाबेथ क्रोवेन्स, प्रकाशक: लेवल बेस्ट
  2. द गर्ल इन द ग्रीन ड्रेस – मारायाह फ्रेडरिक्स, प्रकाशक: मिनोटॉर
  3. मर्डर एट द मौलिन रूज – कैरोल पुलियोट, प्रकाशक: लेवल बेस्ट
  4. द केस ऑफ़ द क्रिस्टी कांस्पिरेसी – केली ऑलिवर, प्रकाशक: बोल्डवुड बुक्स (किंडल अनलिमिटेड में उपलब्ध)
  5. द हिंडनबर्ग स्पाय – एल. ए. चैंडलर, प्रकाशक: ऑलिवर हेबर पब्लिशर्स (किंडल अनलिमिटेड में उपलब्ध)
बेस्ट नॉन-फिक्शन
  1. बोन वैली – गिल्बर्ट किंग, प्रकाशक: फ्लैट आयरन बुक्स
  2. स्टोरी ऑफ़ अ मर्डर: द वाइव्स, द मिस्ट्रेस, एंड डॉ. क्रिपेन – हैली रूबेनहोल्ड, प्रकाशक: डटन
  3. द सिनर्स ऑल बो: टू ऑथर्स, वन मर्डर, एंड द रियल हेस्टर प्रिन – केट विंकलर डॉसन, प्रकाशक: जी. पी. पुटनम
  4. वेकेशन्स कैन बी मर्डर: अ ट्रू क्राइम लवर्स ट्रैवल गाइड टू न्यू इंग्लैंड – डॉन एम. बार्कले, प्रकाशक: लेवल बेस्ट
बेस्ट फर्स्ट मिस्ट्री नॉवेल
  1. मर्डर इन द क्रेज़ी माउंटेन्स – के. एल. बोर्जेस, प्रकाशक: एपिसेंटर प्रेस (कैमल प्रेस इम्प्रिंट)
  2. प्लेयर एलिमिनेशन – शेली जोन्स, प्रकाशक: ट्यूल प्रेस
  3. सैवी समर्स एंड द स्वीट पोटैटो क्राइम्स – सैंड्रा जैक्सन-ओपोकू, प्रकाशक: मिनोटॉर
  4. वॉइसेज़ ऑफ़ द एलिसियन फील्ड्स – माइकल रिग, प्रकाशक: लेवलट्रू
  5. व्हिस्की बिज़नेस – एड्रियन एंडोवर, प्रकाशक: चेस्टनट एवेन्यू प्रेस
बेस्ट चिल्ड्रन्स / यंग एडल्ट मिस्ट्री नॉवेल
  1. डेथ इन द कार्ड्स – मिया पी. माननसाला, प्रकाशक: डेलाकॉर्ट बुक्स फ़ॉर यंग रीडर्स
  2. मिसिंग मॉम – लिन स्लॉटर, प्रकाशक: फायर एंड आइस वायए
  3. रिस्की परस्यूट – नैन्सी जी. वेस्ट, प्रकाशक: फायर एंड आइस वायए
  4. रूफस एंड द डार्क साइड ऑफ़ मैजिक – मैरिलिन लेविनसन, प्रकाशक: लेवल बेस्ट
  5. हरिकेन हाइस्ट – जेम्स पोंटी, प्रकाशक: अलादिन बुक्स
बेस्ट मिस्ट्री शॉर्ट स्टोरी
  1. बेबी लव – बार्ब गॉफमैन, डबल क्रॉसिंग वैन डाइन एंथोलॉजी, प्रकाशक: क्रिपेन एंड लैंड्रू (कहानी संकलन किंडल अनलिमिटेड में उपलब्ध)
  2. बॉस कैट रूल्स – निक्की नाइट, मैलिस डोमेस्टिक मिस्ट्री मोस्ट ह्यूमरस
  3. लोला’ज़ लास्ट डांस – केरी हैमंड, सेलुलॉइड क्राइम्स, प्रकाशक: लेवल बेस्ट
  4. सिक्स-आर्म्ड रॉबरी – ऐशली-रूथ बर्नियर, मैलिस डोमेस्टिक मिस्ट्री मोस्ट ह्यूमरस
  5. व्हेन द आयरन इज़ हॉट – मैडी डे, ईक्यूएमएम मार्च/अप्रैल 2025 (लेखिका ने अपनी वेबसाइट पर इस कहानी का लिंक दिया है। वेबसाइट पर जाकर इस कहानी को पढ़ा जा सकता है।)

यह पुरस्कार अप्रैल 2026 को मैलिस डोमेस्टिक के 38वें सम्मेलन के दौरान प्रदान किए जाएँगे।

क्या है मैलिस डोमेस्टिक?

मैलिस डोमेस्टिक प्रशंसकों का वार्षिक सम्मेलन है जो कि अमेरिका के मैरीलैंड में 1989 से आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य ऐसी रचनाओं को प्रोत्साहित करना है जो कि पारंपरिक रहस्यकथा की श्रेणी में आती है अर्थात वो रचनाएँ जिनमें न ज्यादा उन्मुक्त यौनाचार होता है, न इनमें ज्यादा हिंसा होती है, न विभीत्सता होती है और न इन्हें रहस्यकथाओं की हार्ड बॉयल्ड श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। इसी प्रयोजन हेतु हर वर्ष संस्था अगाथा पुरस्कार प्रदान करती है जो कि संस्था में पंजीकृत या संस्था से जुड़े व्यक्तियों द्वारा किये गए मतों के द्वारा निर्धारित किया जाता है।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • 'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
    सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
    आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
    हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *