शिव कुमार ‘शिव’ स्मृति सम्मान की हुई घोषणा

शिव कुमार 'शिव' स्मृति सम्मान की हुई घोषणा

‘किस्सा’ पत्रिका द्वारा सम्पादक एवं साहित्यकर शिव कुमार ‘शिव’ की स्मृति में दिए जाने वाले शिव कुमार स्मृति सम्मान की घोषणा की जा चुकी है। वार्षिक तौर पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार में एक कहानी संग्रह और एक उपन्यास को सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष शिव कुमार शिव स्मृति सम्मान देवी प्रसाद मिश्र को राजकमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित उनके कहानी संग्रह ‘कोई है जो और अन्य कहानियाँ‘ के लिए और गौतम चौबे को राधाकृष्ण प्रकाशन द्वारा प्रकाशित उनके उपन्यास ‘चक्काजाम‘ के लिए प्रदान किया जाएगा।

शिव कुमार शिव स्मृति सम्मान

पुरस्कार पाने की घोषणा इन पुस्तकों के प्रकाशनों द्वारा एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से की गयी।

बताते चलें शिव कुमार शिव स्मृति सम्मान की शुरुआत की पिछले वर्ष हुई थी। पहला ‘शिव कुमार शिव स्मृति सम्मान’ लेखिका और पत्रकार गीताश्री को उनके उपन्यास ‘कैद बाहर‘ के लिए और सुधांशु गुप्त को उनके कहानी संग्रह ‘तेहरवाँ महीना‘ के लिए प्रदान किया गया था।

कौन थे शिव कुमार शिव?

शिव कुमार ‘शिव’ साहित्यकार और सम्पादक थे। वह किस्सा पत्रिका के प्रदान सम्पादक थे। उनकी कहानियाँ सभी प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई थीं। उनका पहला कहानी संग्रह ‘देह दाह’ 1989 में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद ‘जूते’, ‘दहलीज’, ‘मुक्ति’ और ‘शताब्दी का सच’ नामक कहानी संग्रह प्रकाशित हुए। उनके प्रमुख उपन्यासों में, ‘आँचल की छाँव में’ और ‘वन तुलसी की गंध’ हैं। 2005 में प्रकाशित उनका उपन्यास ‘तुम्हारे हिस्से का चाँद’ उपन्यास बहुत ही चर्चित रहा था। उनके आत्मकथात्मक उपन्यास नैपथ्य में नायक में उन्होंने अपने जीवन के साथ अपने गृहनगर भागलपुर के बनने की कहानी भी काफी रोचक ढंग से दर्ज की थी। वर्ष २०२१ में उनका देहावसान हो गया था।

पिछले वर्ष उनकी पुत्री अनामिका शिव द्वारा उनकी स्मृति में शिव कुमार ‘शिव’ स्मृति साहित्य सम्मान की घोषणा की गयी थी।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • एक बुक जर्नल साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है। यह प्रोत्साहन उनके ऊपर पाठकीय टिप्पणी, उनकी जानकारी इत्यादि साझा कर किया जाता है। आप भी अपने लेख हमें भेज कर इसमें सहयोग दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *