आजतक साहित्य जागृति सम्मान के विजेताओं को 23 नवंबर को साहित्य आज तक साहित्यिक महोत्सव में सम्मानित किया गया। रचनाकारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया।
इस वर्ष ‘आजतक साहित्य जागृति लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ जाने-माने गीतकार गुलजार को दिया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ और उदयीमान लेखकों को उनकी कृतियों के लिए निम्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया:
आजतक साहित्य जागृति उदीयमान लेखिका सम्मान

वर्ष 2024 का आजतक साहित्य जागृति उदीयमान लेखिका सम्मान सिनीवाली को उनके उपन्यास हेति – सुकन्या अकथ कथा के लिए प्रदान किया गया।
आजतक साहित्य जागृति उदीयमान लेखक सम्मान

आजतक साहित्य जागृति उदीयमान लेखक सम्मान अमरेश द्विवेदी को उनके उपन्यास ‘रंग पुटुसिया’ के लिए मिला
आजतक साहित्य जागृति भारतीय भाषा प्रतिभा सम्मान
आजतक साहित्य जागृति भारतीय भाषा प्रतिभा सम्मान भरत खेनी ने अपनी गुजराती कृति राजा रवि वर्मा के लिए हासिल किया।
आजतक साहित्य जागृति लोकप्रिय लेखक सम्मान

आजतक साहित्य जागृति लोकप्रिय लेखक सम्मान यतीन्द्र मिश्र को उनकी कृति ‘गुलज़ार सा’ब: हज़ार राहें मुड़ के देखीं…’ के लिए प्रदान किया गया
आजतक साहित्य जागृति भारतीय भाषा सम्मान 2024

आजतक साहित्य जागृति भारतीय भाषा सम्मान 2024 प्रदीप दाश को उनके उड़िया से हिंदी में अनूदित उपन्यास ‘चरु, चीवर और चर्या’ के लिए प्रदान किया गया। प्रदीप दाश के इस उपन्यास को हिंदी में सुजाता शिवेन द्वारा अनूदित किया गया है।
आजतक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान 2024

आजतक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान 2024 शिवमूर्ति को उनके उपन्यास अगम बहै दरियाव के लिये दिया गया।
आजतक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान 2024

आजतक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ रचना सम्मान 2024 ऊषा प्रियम्वदा को उनके उपन्यास अर्कदीप्त के लिए प्रदान किया गया।
आजतक साहित्य जागृति लेखक और लेखिका सम्मान और आजतक साहित्य जागृति भारतीय भाषा प्रतिभा सम्मान के लिए विजेताओं को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान पत्र और 50 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गयी। वहीं आजतक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ लेखक सम्मान, आजतक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ लेखिका सम्मान, आजतक साहित्य जागृति सर्वश्रेष्ठ लेखक सम्मान, आजतक साहित्य जागृति लोकप्रिय लेखक सम्मान, आजतक साहित्य जागृति भारतीय भाषा सम्मान 2024 के लिए रचनाकारों को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान पत्र और एक लाख रुपये की निधि प्रदान की गयी।
बताते चलें 22 से 24 नवंबर के बीच दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में साहित्य आजतक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जहाँ विभिन्न रचनाकारों, फिल्मी हस्तियों और संगीतकारों ने शिरकत कर रहे हैं।