लेखक शशिभूषण द्विवेदी की स्मृति में वेबसाइट जानकीपुल द्वारा दिए जाने जानकीपुल शशिभूषण द्विवेदी स्मृति सम्मान के लिए चयनित रचनाओं की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी गयी है। शॉर्ट लिस्ट की घोषणा लेखक प्रभात रंजन, जो जानकीपुल के संस्थापक भी हैं, के द्वारा अपने फेसबुक पृष्ठ पर की गयी। इस शॉर्ट लिस्ट में छह किताबों को चुना गया है। पुस्तकों का चयन एक चयन समिति द्वारा किया गया है जिसमें अनुकृति उपाध्याय, आशुतोष भारद्वाज, गिरिराज किराडू मौजूद थे।

- आवाज़ें काँपती रहीं – अनघ शर्मा
- दरिया बंदर कोट – उपासना
- ठहरे हुए से लोग – प्रकृति करगेती
- लोहे का बक्सा और बंदूक – मिथलेश प्रियदर्शी
- वनिका – लवली गोस्वामी
- सलाम बॉम्बे वाह्या वर्सोवा डोंगरी – सारंग उपाध्याय
बताते चलें चयन समिति द्वारा 1 जून को एक वर्चुअल मीट आयोजित की गयी जिसमें लॉन्ग लिस्ट की पुस्तकों का चुनाव किया गया था। पुरस्कार के लिए इस लॉन्ग लिस्ट की घोषणा 7 जून 2025 को की गयी थी।
2024 के सम्मान के लिए चयनित किताब की घोषणा 26 जुलाई 2025 को कथाकार शशिभूषण द्विवेदी के जन्मदिवस पर की जाएगी
ज्ञात हो वर्ष 2023 का जानकीपुल शशिभूषण द्विवेदी स्मृति सम्मान लेखिका दिव्या विजय को उनके कहानी संग्रह सगबग मन को दिया गया था।