जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक सम्मान 2020-21 की हुई घोषणा

 

जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक शिखर सम्मान 2020-21 की हुई घोषणा

पाखी पत्रिका द्वारा वार्षिक रूप से दिए जाने वाले जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक सम्मान 2020-2021 की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा 14 मई 2022 को पाखी पत्रिका के फेसबुक पृष्ठ पर लाइव आकर की गई। 

अलग अलग श्रेणियों में यह सम्मान निम्न विभूतियों को दिए जाने की घोषणा की गई है:

शब्द साधक 2020 सम्मान

2022 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक जीवन मानक सम्मान’ संजना तिवारी ( पिछले 25 वर्षों से हिंदी किताबें बेचकर अपने परिवार वालों का भरण पोषण कर रही हैं। मंडी हाउस में स्थिति श्रीराम सेंटर के सामने मौजूद एक वृक्ष के नीचे अपनी दुकान लगाती हैं।

‘2020 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक कविता सम्मान’  रश्मि भारद्वाज को उनके कविता संग्रह ‘मैंने अपनी माँ को जन्म दिया’ के लिए दिए जाने की घोषणा हुई है। 

‘2020 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक हिंदीतर सम्मान’ ममांग दई (Mamang Dai) को दिया जा रहा है। वह आदिवासी कवियत्री, उपन्यासकार और पत्रकार हैं।

‘2020 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक अनुवाद सम्मान’ विभा रानी को दिया जा रहा है। उन्होंने प्रखात मैथिली रचनाकार लिली रे के उपन्यासों,कहानियों तथा नाटकों का अनुवाद किया है। 

‘2020 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक जनप्रिय लेखक सम्मान’ उमा शंकर चौधरी को उनके कहानी संग्रह ‘दिल्ली में नींद’ के लिए दिया जा रहा है।

‘2020  जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक आलोचना सम्मान’ वीरेंद्र यादव को उनके समग्र आलोचनात्मक अवदान के लिए दिया जा रहा है।

जे सी जोशी 2020 शब्द साधक शिखर सम्मान
निर्मला जैन

‘2020 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक शिखर सम्मान’ प्रोफेसर निर्मला जैन को दिया जा रहा है। निर्मला जैन हिन्दी साहित्य की अध्यापिका, संपादक, आलोचक,अनुवादक और लेखिका हैं। उनकी आत्मकथा जमाने में हम काफी चर्चित रही थी। 

‘आधुनिक हिंदी काव्य में रूप-विधाएँ’, ‘रस सिद्धांत और सौंदर्यशास्त्र’ ‘आधुनिक साहित्य : मूल्य और मूल्यांकन’, ‘हिंदी आलोचना की बीसवीं सदी’ , ‘दिल्ली : शहर-दर-शहर’ , एडविना और नेहरू (अनुवाद),सच प्यार और थोड़ी सी शरारत (अनुवाद), भारत की खोज (अनुवाद), निबंधों की दुनिया (विभिन्न लेखकों के निबंधों का सम्पादन) इत्यादि उनकी कुछ प्रमुख कृतियाँ हैं। 

शब्द साधक 2021 सम्मान 

‘2021 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक जीवन मानक सम्मान’ नवनीत त्यागी को दिया जा रहा है। नवनीत त्यागी पिछले 35 वर्षों से लग अलग प्रकाशन के लिए प्रूफ रीडिंग का कार्य कर रहे हैं। 

‘2021 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक कविता सम्मान’ जसिंता करकेट्टा को दिया जा रहा है। वह आदिवासी सरोकारों और संवेदनाओं की नई पीढ़ी की कवियत्री हैं।

‘2021 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक हिंदीतर सम्मान’ कावेरी राय चौधरी को दिया जा रहा है। कावेरीर राय चौधरी बांग्ला की चर्चित कथाकार हैं।

‘2021 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक अनुवाद सम्मान’ कंचन वर्मा को दिया जा रहा है। कंचन वर्मा युवा अनुवादक हैं जिन्होंने दर्जन भर से ज्यादा पुस्तकों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद किया है। 

‘2021 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक जनप्रिय लेखक सम्मान’ योगेंद्र आहूजा को उनके कहानी संग्रह ‘लफ्फाज तथा अन्य कहानियाँ’ के लिए दिया जा रहा है।

‘2021 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक आलोचना सम्मान’ प्रोफेसर दुर्गा प्रसाद गुप्त को उनके समग्र आलोचनात्मक अवदान के लिए दिया जा रहा है।

2021 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक शिखर सम्मान
विश्वनाथ त्रिपाठी, By Tiwaribharat – अपना काम, CC BY-SA 4.0

‘2021 जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक शिखर सम्मान’ विश्वनाथ त्रिपाठी को दिया जा रहा है। विश्वनाथ त्रिपाठी हिन्दी के वरिष्ठ आलोचक और गद्यकार हैं। जीवनी और संस्मरण लेखन के क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। ‘प्रारम्भिक अवधी’, ‘हिन्दी आलोचना’, ‘हिन्दी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास’, ‘लोकवादी तुलसीदास’, ‘मीरा का काव्य’, ‘कुछ कहानियाँ : कुछ विचार’, (आलोचना); ‘देश के इस दौर में’ (परसाई केन्द्रित), ‘पेड़ का हाथ’ (केदारनाथ अग्रवाल केन्द्रित), ‘जैसा कह सका’ (कविता संकलन); ‘नंगातलाई का गाँव’ (स्मृति-आख्यान); ‘व्योमकेश दरवेश’ (आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का पुण्य स्मरण) उनकी कुछ प्रमुख कृतियाँ हैं। 

क्या हैं शब्द साधक शिखर सम्मान

जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक शिखर सम्मान की शुरुआत 2008 में पाखी पत्रिका के शुरू होने पर ही की गई थी। यह पुरस्कार अलग अलग श्रेणियों में 2008 से लगातार दिए जा रहे हैं। यह सम्मान अनुवाद, कविता, कहानी, आलोचना, साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रचनाकारों को दिए जाते हैं। इसके अलावा जे सी जोशी जीवन मानक सम्मान ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जो कि हिन्दी की सेवा करते आ रहे हैं। 


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

About एक बुक जर्नल

एक बुक जर्नल साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है। यह प्रोत्साहन उनके ऊपर पाठकीय टिप्पणी, उनकी जानकारी इत्यादि साझा कर किया जाता है। आप भी अपने लेख हमें भेज कर इसमें सहयोग दे सकते हैं।

View all posts by एक बुक जर्नल →

2 Comments on “जे सी जोशी स्मृति शब्द साधक सम्मान 2020-21 की हुई घोषणा”

  1. आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा कल बुधवार (18-05-2022) को चर्चा मंच    "मौसम नैनीताल का"    (चर्चा अंक-4434)     पर भी होगी!

    सूचना देने का उद्देश्य यह है कि आप उपरोक्त लिंक पर पधार कर चर्चा मंच के अंक का अवलोकन करे और अपनी मूल्यवान प्रतिक्रिया से अवगत करायें।
    — 
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'    

    1. चर्चाअंक में पोस्ट को शामिल करने हेतु हार्दिक आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *