शॉर्ट मिस्टरी फिक्शन सोसाइटी अपराध कथा संकलनो के लिए प्रदान किये जाने वाले डेरिंजर पुरस्कार लिए चयनित फाइनलिस्ट्स की घोषणा कर गयी गयी है। यह पहली बार है कि इस श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार के लिए चयनित फाइनलिस्ट्स में निम्न पुस्तकें शामिल हैं:
- डेविल्स स्नेयर: बेस्ट न्यू इंग्लैंड क्राइम स्टोरीज 2024 – संपादक: सुसान ओलेक्सिव, एंग पोम्पानो, और लेस्ली व्हीलर
- फ्रेंड ऑफ द डेविल: क्राइम फिक्शन इंसपायर्ड बाय द सॉन्ग्स ऑफ द ग्रेटफुल डेड – संपादक: जोश पैचर (संपादक)
- लार्सनी एंड लास्ट चांसेज: 22 स्टोरीस ऑफ मिस्ट्री एंड सस्पेंस – संपादक: जूडी पेंज शेलुक (संपादक)
- मडर, नीट: ए स्लूथ सायर्स एंथोलॉजी – संपादक: माइकल ब्रैकेन और बार्ब गॉफमैन
- न्यू यॉर्क स्टेट ऑफ क्राइम: मर्डर न्यू यॉर्क स्टाइल 6 – संपादक: डी.एम. बार और जोसेफ आर.जी. डी मार्को
- द थर्टीन्थ लेटर – संपादक: डोना कैरिक
बताते चलें डेरिंजर नाम की छोटी सी प्रसिद्ध बंदूक के नाम पर दिए जाने वाले डेरिंजर पुरस्कार अपराध साहित्य की श्रेष्ठ छोटे कलेवर की कृतियों जैसे लघु-कथा,कहानी, उपन्यासिका को सम्मानित करने हेतु 1998 से दिए जा रहे हैं। यह पुरस्कार पुरस्कार देने वाले वर्ष से एक वर्ष पूर्व प्रकाशित हुई रचनाओ को दिए जाते रहे हैं। अब इस वर्ष से पुरस्कार की श्रेणियों में कथा संकलन भी शामिल किये जा रहे हैं।