गमराज

गमराज यमराज का बेटा है जो कि धरती पर निवास करता है। वह बहुत ही भावुक है जो कि दूसरों को दुःख में नहीं देख सकता है और यही कारण है कि उसने अपने पिता से धरती में आम लोगों के बीच में रहने की इजाजत माँगी। यमराज ने गमराज को धरती में रहने की इजाजत तो दी लेकिन साथ में यामुंडा, जो कि यमराज के भैसे महीष का बेटा था, को ले जाने का आदेश भी दिया। यामुंडा अद्भुत शक्ति का मालिक है जो कि गायब हो सकता है और गमराज के बुलाने पर कहीं पर भी आ जा सकता है और किसी भी गाड़ी में खुद को बदल सकता है। 

धरती पर पहुँचने पर गमराज को शंकालू मिला जो कि मुंबई के एक चाल में अपनी पत्नी रतालू और बारह बच्चों के साथ रह रहा था। अब शंकालू गमराज के साथ ही रहता है और यदा कदा उसकी मदद करता रहता है। 

गमराज किसी के भी दुःख से पसीज जाता है और क्योंकि वह काफी भोला है तो कई बार ऐसी परिस्थितयों में पड़ जाता है जो कि काफी हास्यात्मक होती हैं। 

गमराज के कॉमिक बुक्स निम्न हैं:

  1. उल्टा पुल्टा 
  2. हम आपके हैं वो 
  3. बैन बैन बफेलो 
  4. आइसक्रीम वाला 
  5. लूटो भागो पकड़े जाओ 
  6. आग ही आग 
  7. झूम बराबर झूम 
  8. नशीली 
  9. हत्यारा हीरो 
  10. रिंग मास्टर 
  11. बातरूम सिंगर 
  12. बुढ़िया के बाल 
  13. कमांडो 
  14. एनिमल पार्क 
  15. अड़ियल टट्टू
  16. खोटा सिक्का 
  17. मसखरा 
  18. पापा डेरी 
  19. तुलातोड़ 
  20. स्पीड ब्रेकर
  21. इश्तिहारी मुजरिम
  22. चाल खाली 
  23. लाउड स्पीकर 
  24. फास्ट फ़ूड गैंग
  25. दूल्हे राजा
  26. पाँच रूपये का मकान 
  27. मिस्टर इंडिया 
  28. कलपुर्जे 
  29. तीन तिगाड़ा 
  30. जिन्दा मनोरंजन 
  31. सिरफोड़
  32. गुण्डे चूहे 
  33. गमराज दौड़ चूहे आये 
  34. जिमीकंद 
  35. पूँछ उमेठ 
  36. मोमबत्ती 
  37. कूबड़ 
  38. पिकाशो 
  39. जेम्स बांड
  40. आई लव माय इंडिया 
  41. मेरा भारत महान 
  42. डॉक्टर बन्दर 
  43. लड़ाई लड़ाई माफ़ करो 
  44. बोझ हटाओ 
  45. पोस्टर 
  46. सारे मामा 
  47. जूताजी
  48. मोगली 
  49. आह उई 
  50. लड्डू 
  51. लिलिपुट 
  52. ताकत के चोर 
  53. कौन बनेगा रोडपति 
  54. गंजूपटेल 
  55. डाकू भूलन देवी 
  56. गटर चोरासी
  57. कार चोर 
  58. च्यवनप्राश
  59. पोलियो गैंग 
  60. जुरासिक पार्क 
  61. चीनी जासूस 
  62. दूरबीन 
  63. मस्त कलंदर 
  64. छूमंतर 
  65. काली कलन्तर 
  66. काला बन्दर 
  67. गॉगल 
  68. को कलाची पाकी
  69. सोल्जर 
  70. अदल बदल 
  71. टार्जन का बेटा 
  72. कूली नम्बर 1 
  73. बोलो मेरे आका 
  74. अनपढ़ लुटेरा 
  75. टप टप टपोरी 
  76. रोटी कपड़ा और मकान 
  77. पिलपिला लाला 
  78. जानी दुश्मन 
  79. डोगा ने मारा 
  80. नाक में दम 
  81. जंगल में दंगल 
  82. हंगामा 
  83. मुंबई परेशान 
  84. मोर्चा
  85. आ मौत मुझे मार 
  86. मुँहनुचवा 
  87. शैतान राग 
  88. सेटेलाईट बोस 
  89. चक्का जाम 
  90. बूट पोलिश 
  91. बेघर 
  92. डोअरी डंडा 
  93. धमा चौकड़ी 
  94. गुण्डा गमराज, खूनी डोगा 
  95. झगड़ालूस 
  96. हाईटेक भूत
  97. कोई हिल गया 
  98. कर या मर 
  99. मापोसे राम भरोसे 
  100. टुन्ना भाई एम बी बी एस 
  101. खाना खराब 
  102. जल सूरमा 
  103. बुद्धूमान 
  104. झण्डा नीचे रहे तुम्हारा 
  105. क्लोनवर 
  106. चित्रसेन 
  107. गोविंदा आला रे 
  108. फादर फोबियो 
  109. झाँसे की रानी 
  110. जंगल पांडे
  111. रिमोट मैन 
  112. लाइफ बॉय 
  113. सनकी भाई 
  114. सीमेंटा
  115. प्रसन्न जीत 
  116. कबाड़ का जुगाड़ 
  117. रद्दी की रानी
  118. बाप का राज है

©विकास नैनवाल ‘अंजान’


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.