लेखक संतोष पाठक लेकर आ रहे हैं ‘क्राइम फाइल’

लेखक संतोष पाठक लेकर आ रहे हैं 'क्राइम फाइल'

रहस्यकथा लेखक संतोष पाठक अपने प्रशंसकों के लिए एक नया तोहफा लेकर आए हैं। यह तोहफा एक यूट्यूब चैनल के रूप हैं जिसमें वह खुद सच्ची अपराध कथाएँ अपने पाठकों के साथ साझा करने वाले हैं। क्राइम फाइल बाय संतोष पाठक नाम से शुरु हुए इस चैनल के विवरण में वो लिखते हैं:

यहाँ आपको मिलेंगी रहस्यमयी क्राइम स्टोरीज़, खून से सनी मर्डर मिस्ट्रीज़…और ऐसे राज़… जो आपके होश उड़ा देंगे।
सावधान…
क्योंकि यहाँ हर कहानी उतनी सीधी नहीं होती, जितनी दिखती है।

संतोष पाठक ने चैनल के पहले वीडियो में अपना परिचय देने के साथ साथ चैनल बनाने के पीछे के कारण को भी बताया है। उनके अनुसार इस चैनल में उनके पाठकों उन कहानियों से अलग कहानियाँ मिलेंगी जो उपन्यासों के रूप में प्रकाशित हो चुकी हैं। ऐसे में उनके उन पाठकों के लिए भी यहाँ नयी सामग्री मिलेगी जो पहले से ही उनके उपन्यास पढ़ते आये हैं।

ज्ञात हो संतोष पाठक पेशे से इंश्योरेंस क्लेम्स इंवेस्टिगेटर रहे हैं। अपने पहले मामले 50 लाख की औरत के रूप में वो अपने पेशे के दौरान घटित हुए एक मामले को लेकर आ रहे हैं।

बताते चलें 1978 में जन्में संतोष पाठक अब तक 105 उपन्यास लिख चुके हैं। अपने प्रशंसकों के बीच वो हर माह एक नवीन उपन्यास लाने के लिए मशहूर हैं। उनका पहला उपन्यास 2017 में प्रकाशित अनदेखा खतरा था और उनका हालिया उपन्यास ‘मर्डर एट मलिक मैंशन‘ है जो कि मार्च अंत में प्रकाशित हुआ है। उनके उपन्यास अमेज़न पर और किंडल पर पढ़े जा सकते हैं।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • 'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
    सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
    आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
    हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *