शॉर्ट मिस्ट्री फिक्शन सोसाइटी द्वारा 2026 के डेरिंजर पुरस्कारों के लिए फाइनलिस्टों की सूची जारी कर दी है। यह घोषणा 1 अप्रैल को शॉर्ट मिस्ट्री फिक्शन सोसाइटी के ब्लॉग पर की गयी।
फाइनालिस्टों को 495 रचनाओं में से चुना गया था।
वर्ष 2026 में विभिन्न श्रेणियों में डेरिंजर पुरस्कार के लिए चयनित रचनाएँ निम्न हैं:
सर्वश्रेष्ठ फ़्लैश फिक्शन (1000 शब्दों की कहानी)
- ब्रैडीकार्डिया (Bradycardia) – एलिज़ाबेथ डियरबॉर्न (Elizabeth Dearborn), पंक नोयर मैगज़ीन (Punk Noir Magazine), 2/4/2025
- चेक रियर सीट (Check Rear Seat) – कार्ल टेट (Carl Tait), एक्सक्विज़िट डेथ (Exquisite Death), 5/1/2025
- इट ऑल कम्स आउट इन द वॉश (It All Comes Out in the Wash) – जेम्स पैट्रिक फोकारिले (James Patrick Focarile), गमशू रिव्यू (Gumshoe Review), 10/31/2025
- जस्ट लाइक ओल्ड टाइम्स (Just Like Old Times) – शैरी हेल्ड (Shari Held), येलो मामा (Yellow Mama), 2/15/2025
- द मैन अंडर द ब्रिज (The Man Under the Bridge) – बर्न साय मॉस (Bern Sy Moss), स्पिलवर्ड्स (Spillwords), 6/1/2025
सर्वश्रेष्ठ कहानी (1000 से 4000 शब्द)
- ब्लाइंड पिग (Blind Pig) – माइकल ब्रैकेन (Michael Bracken), एलरी क्वीन्स मिस्ट्री मैगज़ीन (Ellery Queen’s Mystery Magazine), सितंबर/अक्टूबर 2025 (September/October 2025)
- चेंस (Chains) – फ्रैंक वेटेल (Frank Vatel), ऑल ड्यू रिस्पेक्ट (All Due Respect), 9/1/25
- हॉलीवुड प्रोमेथियस (Hollywood Prometheus) – क्रिस्टा फॉस्ट (Christa Faust), क्राइम इंक: आइकॉनिक: एन एंथोलॉजी ऑफ क्राइम फिक्शन इंस्पायर्ड बाय क्वियर आइकॉन्स (Crime Ink: Iconic: An Anthology of Crime Fiction Inspired by Queer Icons), बायवॉटर बुक्स (Bywater Books)
- द आर्टिस्ट (The Artist) – लिंडा ऐन बेनेट (Linda Ann Bennett), मिडनाइट स्कीमर्स एंड डे ड्रीम बिलीवर्स: 22 स्टोरीज़ ऑफ मिस्ट्री एंड सस्पेंस (Midnight Schemers & Daydream Believers: 22 Stories of Mystery & Suspense), सुपीरियर शोर्स प्रेस (Superior Shores Press)
- वैक्स ऑन, वैक्स ऑफ (Wax On, Wax Off) – नीना मैंसफील्ड (Nina Mansfield), डोना एंड्रूज़ प्रेज़ेंट्स मालिस डोमेस्टिक: मिस्ट्री मोस्ट ह्यूमरस (Donna Andrews Presents Malice Domestic: Mystery Most Humorous), वाइल्डसाइड प्रेस (Wildside Press)
सर्वश्रेष्ठ लम्बी कहानी (4001 शब्द से 8000 शब्द)
- अ साइन ऑफ द टाइम्स (A Sign of the Times) – टॉम मिलानी (Tom Milani), स्लूथ्स जस्ट वाना हैव फन: प्राइवेट आइज़ इन द मैटीरियलिस्टिक एटीज़ (Sleuths Just Wanna Have Fun: Private Eyes in the Materialistic Eighties), डाउन एंड आउट बुक्स (Down & Out Books)
- मास्टरपीस (Masterpiece) – मार्क थीलमैन (Mark Thielman), ब्लैक कैट मिस्ट्री मैगज़ीन 16 (Black Cat Mystery Magazine 16), सितंबर 2025 (September 2025)
- सिक्स-आर्म्ड रॉबरी (Six-Armed Robbery) – एशली-रुथ एम. बर्नियर (Ashley-Ruth M. Bernier), डोना एंड्रूज़ प्रेज़ेंट्स मालिस डोमेस्टिक: मिस्ट्री मोस्ट ह्यूमरस (Donna Andrews Presents Malice Domestic: Mystery Most Humorous), वाइल्डसाइड प्रेस (Wildside Press)
- व्हाटएवर किल्स द पेन (Whatever Kills the Pain) – सी. डब्ल्यू. ब्लैकवेल (C.W. Blackwell), व्हाटएवर किल्स द पेन (Whatever Kills the Pain), रॉक एंड अ हार्ड प्लेस प्रेस (Rock and a Hard Place Press)
- ज़ेब्रा फिंच (Zebra Finch) – डोनेली मोल्टन (donalee Moulton), द मोस्ट डेंजरस गेम्स (The Most Dangerous Games), लेवल बेस्ट बुक्स – लेवल शॉर्ट (Level Best Books – Level Short)
सर्वश्रेष्ठ उपन्यासिका (8001 से 20000 शब्द )
- अस्वार्बी हॉल (Aswarby Hall) – डेविड डीन (David Dean), एलरी क्वीन्स मिस्ट्री मैगज़ीन (Ellery Queen’s Mystery Magazine), मार्च/अप्रैल 2025 (March/April 2025)
- लूज़ चेंज फ्रॉम अ मिनी कूपर (Loose Change from a Mini Cooper) – फ्रैंक ज़ाफिरो (Frank Zafiro), चॉप शॉप एपिसोड 10 (Chop Shop Episode 10), डाउन एंड आउट बुक्स (Down & Out Books)
- सेंट बुलेटहेड (Saint Bullethead) – निक कोलाकोव्स्की (Nick Kolakowski), फाइटिंग वर्ड्स: ब्रूज़र्स, ब्रॉलर्स, एंड बैड इंटेंशन्स (Fighting Words: Bruisers, Brawlers, & Bad Intentions)
- द हाई प्रीस्ट ऑफ लो मेन (The High Priest of Low Men) – सी. डब्ल्यू. ब्लैकवेल (C.W. Blackwell), मायोपिक डुप्लिसिटी: डू द एंड्स एवर जस्टिफाई द मीन्स? (Myopic Duplicity: Do the Ends Ever Justify the Means?)
- द टेम्पररी मर्डर ऑफ थॉमस मुनरो (The Temporary Murder of Thomas Monroe) – टिया ताशिरो (Tia Tashiro), क्लार्क्सवर्ल्ड (Clarkesworld), जनवरी 2025 (January 2025)
सर्वश्रेष्ठ संकलन
इस श्रेणी के फाइनलिस्टों की घोषणा फरवरी में ही कर दी गयी थी। सूची में निम्न संकलन हैं:
- क्राइम्यूकोपिया – द नॉट सो फ्रेल डिटेक्टिव एजेंसी (Crimeucopia – The Not So Frail Detective Agency), सम्पादन जॉन कॉनर (John Connor), मर्डरस इंक प्रेस (Murderous Ink Press)
- गॉन फिशिन’: क्राइम टेक्स अ हॉलिडे, द एट्थ गप्पी एंथोलॉजी (Gone Fishin’: Crime Takes a Holiday, The Eighth Guppy Anthology), सम्पादन जेम्स एम. जैक्सन (James M. Jackson), वुल्फ्स इको प्रेस (Wolf’s Echo Press)
- हॉलीवुड किल्स: एन एंथोलॉजी (Hollywood Kills: An Anthology), सम्पादन एडम मेयर (Adam Meyer) & एलन ऑरलॉफ (Alan Orloff), लेवल बेस्ट बुक्स – लेवल शॉर्ट (Level Best Books – Level Short)
- मिडनाइट स्कीमर्स एंड डे ड्रीम बिलीवर्स: 22 स्टोरीज़ ऑफ मिस्ट्री एंड सस्पेंस (Midnight Schemers & Daydream Believers: 22 Stories of Mystery & Suspense), सम्पादन जुडी पेंज़ शेलुक (Judy Penz Sheluk), सुपीरियर शोर्स प्रेस (Superior Shores Press)
- ऑन फायर एंड अंडर वॉटर: अ क्लाइमेट चेंज क्राइम फिक्शन एंथोलॉजी (On Fire and Under Water: A Climate Change Crime Fiction Anthology), सम्पादन कर्टिस इप्पोलिटो (Curtis Ippolito), रॉक एंड अ हार्ड प्लेस प्रेस (Rock and a Hard Place Press)
- सोवेस्ट: डेंजर अवेट्स! अ डेजर्ट स्लूथ्स एंथोलॉजी (SoWest: Danger Awaits! A Desert Sleuths Anthology), सम्पादन क्लेयर ए. मरे (Claire A. Murray), ईवा एल्ड्रिज (Eva Eldridge), सुज़ैन ई. फ्लैग (Suzanne E. Flaig), डेनिस गैले (Denise Galley), और सारा स्मिथ (Sarah Smith), डीएस पब्लिशिंग (DS Publishing)
विजेताओं की घोषणा मई 1 2026 को की जाएगी।
डेरिंजर पुरस्कार
बताते चलें डेरिंजर नाम की छोटी सी प्रसिद्ध बंदूक के नाम पर दिए जाने वाले डेरिंजर पुरस्कार अपराध साहित्य की श्रेष्ठ छोटे कलेवर की कृतियों जैसे लघु-कथा,कहानी, उपन्यासिका को सम्मानित करने हेतु 1998 से दिए जा रहे हैं। यह पुरस्कार शॉर्ट मिस्ट्री फिक्शन सोसाइटी द्वारा दिए जाते हैं जिसमें लेखक, पाठक, सम्पादक, प्रकाशक और ऐसे अन्य व्यक्ति शामिल होते हैं जो कि छोटे कलवेर की अपराध कथाओं को पसंद करते हैं और उनको प्रोत्साहन देने में रुचि रखते हैं। पुरस्कार पुरस्कार देने वाले वर्ष से एक वर्ष पूर्व प्रकाशित हुई रचनाओ को दिए जाते रहे हैं।
