रीता ग्रोवर का जन्म 5 जून 1950 को हुआ। दिल्ली में ही वह पली बढ़ी और उन्होंने अपनी अधिकतर शिक्षा प्राप्त की।
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी ए (हिंदी ऑनर्स) और फिर हिंदी में एम ए किया। साथ ही उन्होंने आईडब्ल्यूसीए दिल्ली से डिप्लोमा इन कॉसमेटॉलोजी एंड ब्यूटी कल्चर का डिप्लोमा और शामैन कॉलेज मुंबई से ‘डिप्लोमा मेकअप आर्टिस्ट’ किया।
वह दिल्ली में रहतीं हैं। वह लगभग चार दशकों से लेखन क्षेत्र में सक्रिय हैं। 1980 के करीब उनके पहली कविता ‘एक नया आयाम तुम्हारी राह में है’ एक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद वह लगातार लेखन कार्य में रत रही हैं। कविता, लेख, कहानी, लघु-कथाएँ और बाल साहित्य लेखन वह करती हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं।
फ्रीलांस स्क्रिप्ट लेखक के तौर पर उन्होंने कई विज्ञापनों की स्क्रिप्ट लेखन का भी कार्य किया है।
ई-मेल: grover.reeta@gmail.com
प्रकाशित पुस्तकें:
- जादूगर और लालची शिकारी (बाल उपन्यास) (जल्द प्रकाशित)
- भूत दोस्त (बाल उपन्यास)
- खेल खेल में (बाल उपन्यास )
- नई सुबह (कहानी संग्रह)
- मानो या न मानो (कहानी संग्रह)
- लघु कथा उपवन (लघु‑कथा संग्रह)
- भावांजली (काव्य संग्रह)
- काव्य लहरें (कविता संग्रह ऑनलाइन)
- कविताएँ और गीत (काव्य संग्रह ऑनलाइन)
- बच्चे बोलें कविताएँ (बाल कविता संग्रह)
- सब के साथ सब से अलग (साझा काव्य संग्रह)
- सागर के मोती (साझा वर्ण पिरामिड संग्रह)
- सहस्त्राधिक हाइकु (ऑनलाइन)
- केश- स्वास्थ्य और सौंदर्य (सौंदर्य पुस्तक)
- मेकअप रूप और कला (सौंदर्य पुस्तक)
- ब्यूटी टिप्स ( सौंदर्य पुस्तक)
- Names of Babas and Babies (Online)
- व्यावसायिक समाज कार्य (इग्नू हैल्प बुक)
