वैली ऑफ़ वर्ड्स (Valley of words) साहित्य महोत्सव द्वारा वार्षिक तौर पर दिए जाने वाले वैली ऑफ वर्डस बुक अवार्ड्स के 2025 के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा 12 सितंबर 2025 को उनके फेसबुक पृष्ठ पर की गयी।
वर्ष 2025 के वैली ऑफ वर्ड्स बुक अवॉर्ड्स के लिए विभिन्न श्रेणी में जिन पुस्तकों को चुना है वो निम्न हैं:

अंग्रेजी गल्प
स्वालोइंग द सन – लक्ष्मी मुर्देशवर पुरी, प्रकाशक: अलेफ
अंग्रेजी कथेतर ( इंग्लिश नॉन फिक्शन)
आनंद: एन एक्सप्लोरेशन ऑफ कैनबिस इन इंडिया – करण माधोक, प्रकाशक: अलेफ
अंग्रेजी अनुवाद
लावण्यदेवी – कुसुम खेमन, अनुवाद: बाणिब्रत महंता, प्रकाशक: ओरिएंट ब्लैकस्वान | मूल हिंदी संस्करण
हिंदी गल्प
सुनो कबीर – सोनी पांडेय, प्रकाशक: लोकभारती
हिंदी कथेतर
बिदाई दे मा! – सुधीर विद्यार्थी, प्रकाशक: राजपाल)
हिंदी अनुवाद
बहत्तर मील – अशोक वटकर, अनुवाद: सुलभा कोरे, प्रकाशक: राधाकृष्ण
बाल साहित्य
कैक्टस वांट्स ए हग – नील फ्लोरी, प्रकाशक: हैचेट
किशोर साहित्य
आर्ट इज़ ए वॉइस – कृपा, प्रकाशक: आर्ट्सइंटीग्रेटेड
विजेताओं को 25 से 26 अक्टूबर के बीच देहरादून होटल मधुबन में आयोजित होने वाले वैली ऑफ वर्ड्स महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।