![]() |
डॉ प्रेम जनमेजय, अनुज खरे, दया प्रकाश सिन्हा, पंकज प्रसून – फोटो सोशल मीडिया |
साहित्यिक संस्था ‘माध्यम’ के तरफ से दिये जाने वाले ‘अट्टहास सम्मान’ की घोषणा की जा चुकी है। हर वर्ष साहित्यिक संस्था माध्यम द्वारा देश के सुप्रसिद्ध व्यंग्यकारों को अट्टहास शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाता रहा है। ज्ञात हो चूँकि कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से इस सम्मान की घोषणा नहीं हो पाई थी तो अब वर्ष 2019 और वर्ष 2020 के सम्मानों की घोषणा एक साथ की गयी।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार वर्ष 2020 का अट्टहास शिखर सम्मान विख्यात व्यंग्यकार डॉक्टर प्रेम जनमेजय को और अट्टहास युवा सम्मान व्यंग्यकार अनुज खरे को दिये जाने की घोषणा की गयी।
वहीं वर्ष 2019 का अट्टहास शिखर सम्मान वरिष्ठ व्यंग्य नाटककार पद्मश्री दयाप्रकाश सिन्हा को और अट्टहास युवा सम्मान व्यंग्यकार लखनऊ के पंकज प्रसून को दिये जाने की घोषणा की गयी।
बताते चलें साहित्यिक संस्था माध्यम द्वारा वर्ष 1990 से अट्टहास सम्मान की शुरुआत की गयी। उस वर्ष यह सम्मान मनोहर श्याम जोशी और शरद जोशी को प्रदान किया गया था। अब तक हुल्लड़ मुरादाबादी, श्रीलाल शुक्ल, शैल चतुर्वेदी, के पी सक्सेना जैसे कई रचनाकारों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।