साहित्य अकादेमी द्वारा 18 भाषाओं में अपने वार्षिक युवा पुरस्कार 2020 की घोषणा 12 मार्च 2021 में की गयी। कविता की 10 पुस्तकों, कहानी की 3 पुस्तकों, निबन्धों की 2 पुस्तकों और संस्मरण,आलोचना और यात्रा वृत्तान्त की एक एक पुस्तक को साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार 2020 से पुरस्कृत किया गया।
प्रक्रिया के अनुसार कार्यकारी मण्डल ने चयन समिति के चुनावों के आधार पर इन पुरस्कारों की घोषणा की। हर वर्ष साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार किसी लेखक, जिसकी उम्र पुरस्कार वर्ष में 1 जनवरी को 35 वर्ष से कम हो, को उसकी प्रकाशित पुस्तक के लिए दिए जाते हैं।
पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, और 50,000 रूपये की राशि आने वाली किसी तिथि में एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किये जायेंगे।
पुरस्कार विजेताओं की सूची:
| भाषा | पुस्तक | विधा | लेखिका/लेखक |
|---|---|---|---|
| असमिया | मेघ-घोरा | कविता | द्विजेन दास |
| बोडो | आबै-आबौ आरो आं | कविता | निउटन के .बसुमतारी |
| डोगरी | मनै दा बुआल | कविता | गंगा शर्मा |
| अंग्रेजी | कमिंग आउट एज दलित | संस्मरण | यशिका दत्त |
| हिन्दी | यू आर अनन्तमूर्ति: प्रतिरोध का विकल्प | साहित्यिक आलोचना | अंकित नरवाल |
| कन्नड | धूपदा मक्कालू | कहानी | के एस महादेवस्वामी |
| कश्मीरी | बावेच वावथ | कविता | मसरूर मुज़फ्फर (मुज़फ्फर अहमद परे) |
| कोंकणी | चार पावलां अशियेंत | यात्रा वृत्तान्त | संपदा कुंकलकार |
| मैथली | गस्सा | कहानी | सोनू कुमार झा |
| मणिपुरी | काइरबा चाफू माचेत | कविता | रामेश्वर शरूंगबम |
| नेपाली | दृष्टि | निबन्ध | अंजन बासकोटा |
| ओडिआ | चेतनारा अन्वेषण | निबन्ध | चन्द्रशेखर होता |
| पंजाबी | मलहां तो बिना | कविता | दीपक धालेवान |
| संस्कृत | आद्योन्मेषः | कविता | ऋषिराजपाठक |
| संताली | अंजलि | कविता | अंजलि किस्कू |
| तमिल | मरनाइ | कविता | शक्ति |
| तेलुगु | मिलिंदा | कहानी | मानसा येन्द्लुरी |
| उर्दू | मैं अपनी बात का मफ़हूम दूसरा चाहूँ: बानी की शायरी का मुतालआ | आलोचना | साकिब फरीदी |
(बंगाली,राजस्थानी,मलयालम,गुजराती,मराठी और सिन्धी भाषाओं के विजेता की घोषणा जल्द ही की जाएगी)

This comment has been removed by the author.
सूचनाप्रद लेख के लिए आपका आभार विकास जी ।
जी आभार…