14 जुलाई, छतरपुर: पुस्तक ‘होरी रे बरजोरी रे’ का लोकार्पण गायत्री मंदिर, छतरपुर, म.प्र. में होने वाली सरस साहित्य साधना सृजन काव्यगोष्ठी में आज किया गया। यह एक साझा काव्य संग्रह जिसका सम्पादन शोभा शर्मा द्वारा किया गया है। पुस्तक जेटीएस प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गयी है।

इस संग्रह में छतरपुर एवं अन्य स्थान के वरिष्ठ 44 कवि एवं कवत्रियों की रचनाएँ शामिल हैं। सभी रचनाएँ होली के त्योहार के ऊपर लिखी गयी हैं। संग्रह में कविताएं, छंद, दोहे, चौकड़ियां, पद, गीत, सोरठे, कवित्त, कुंडलियां, होरी, फागें, कह मुकरी, पूर्णिका, रसिया, मुक्तक, नई वाली तुकांत / अतुकांत कविताएँ शामिल हैं।
ऐसी आशा है कि यह काव्यसंग्रह शोधार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। जल्द ही यह ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा एवं संपादक से संपर्क करने पर भी प्राप्त की जा सकती है।
Thank you so much vikas nainwal ‘Anjan’ ji, एक बुक जरनल हमेशा पढ़ती हूं क्योंकि यहां पठनीय बुक्स की हमेशा नई पुरानी बढ़िया जानकारी एवं लिंक भी खरीदने हेतु मिल जाती है।
शोभा शर्मा
जी आभार मैम। वेबसाइट पर आते रहिएगा।