जन्म: 27 अगस्त 1985, इंदौर
अभिषेक जोशी का जन्म 27 अगस्त 1985 को इंदौर के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता एक व्यवसायी थी और माता एक गृहणी थी। बचपन से ही अभिषेक जोशी को पढ़ने लिखने का शौक था।
उनकी स्कूली शिक्षा इंदौर के होली क्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल और आर.आर.एम.बी. गुजराती हायर सेकेंडरी स्कूल में पूरी हुई है। इसके बाद में उन्होंने पी.एम.बी. गुजराती साइंस कॉलेज से बीएससी इन इलेक्ट्रॉनिक्स किया और इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध विभाग ई.एम.आर.सी. से एम.बी.ए. इन मीडिया किया।
उन्होंने एडवरटाइजिंग एजेंसी में कॉपी राइटिंग और एक प्रकाशन में एडिटर कम कंटेंट राइटर का कार्य भी किया परन्तु बाद में वह शिक्षण कार्य में चले गये।
उन्होंने 1999 से 2008 तक शौक के लिए लेखन कार्य किया। 2010 में उन्होंने अपना पहला लघु-उपन्यास यात्रा लिखा जिसे 2014 में प्रकाशित किया। अब वह शिक्षण के साथ निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
सम्पर्क:
ईमेल: abhishekjoshi27@gmail.com | फेसबुक | इन्स्टाग्राम
मुख्य कृतियाँ
लघु-उपन्यास
- यात्रा