प्रख्यात लेखिका अगाथा क्रिस्टी के नाम पर दिए जाने वाले ‘अगाथा पुरस्कार’ के लिए नामांकित रचनाओं की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा ‘द मैलिस डोमेस्टिक’ की वेबसाइट पर की गयी।
मैलिस डोमेस्टिक लिमिटेड द्वारा अगाथा पुरस्कारों के माध्यम से ऐसी रचनाओं को सम्मानित किया जाता है जो रहस्यकथाओं में पारंपरिक रहस्यकथा (ट्रेडिशनल मिस्ट्री) की श्रेणी में आती हैं यानी ऐसी रचनाएँ जिनमें न ज्यादा उन्मुक्त यौनाचार होता है, न इनमें ज्यादा हिंसा होती है, न विभीत्सता होती है और न इन्हें रहस्यकथाओं की हार्ड बॉयल्ड श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है।
विभिन्न श्रेणियों के लिए पुरस्कार के लिए नामांकित रचनाओं की सूची निम्न है:
सर्वश्रेष्ठ समसामयिक उपन्यास (Best Contemporary Novel)
- ए कलेक्शन ऑफ लाइज़ – कॉनी बेरी
- ए मिडनाइट पज़ल – जीजी पंडियन
- ए वरी वुड्सी मर्डर – एलेन बायरन
- फोंडू ओर डाइ – कोरिना मॉस
- द डार्क वाइव्स – एन क्लीव्स
सर्वश्रेष्ठ ऐतिहासिक उपन्यास (Best Historical Novel)
- हॉल ऑफ मिरर्स – जॉन कोपेनहेवर
- द लास्ट होप – सुसन एलिया मैकनील
- द पेरिस मिस्ट्रेस – मली बेकर
- द व्हार्टन प्लॉट – मारिया फ्रेडरिक्स
- टू स्लिप द बॉन्ड्स ऑफ अर्थ – अमांडा फ्लावर
सर्वश्रेष्ठ प्रथम उपन्यास (Best First Novel)
- ए डेडली एंडेवर – जेनी एडम्स
- गोस्ट्स ऑफ वाइकीकी – जेनिफर के मोरिता
- हाउंड्स ऑफ द हॉलीवुड बास्करविल्स – एलिजाबेथ क्रोवेन्स
- थ्रेड्स ऑफ डिसेप्शन – एले जॉफ्रेट
- यू नो व्हाट यू डिड – के टी न्यूयेन
सर्वश्रेष्ठ कहानी (Best Short Story)
- “ए मैटर ऑफ ट्रस्ट” – बार्ब गॉफमैन, थ्री स्ट्राइक्स–यूअर डेड
- “रेनिस्फजारा” – क्रिस्टोफर ज्गोर्सकी, मिस्ट्री मोस्ट इंटरनेशनल
- “सतन्स स्पिट” – गेब्रियल वाल्जन, टेल्स ऑफ म्यूजिक, मर्डर एंड मेहेम: बाउचरकॉन 2024
- “सिन्स ऑफ द फादर” – केरी हैमंड, मिस्ट्री मोस्ट इंटरनेशनल
- “द पोस्टमैन अलवेज फ्लर्ट्स ट्वाइस” – बार्ब गॉफमैन, अगाथा एंड डेरिंजर गेट कोजी
सर्वश्रेष्ठ कथेतर (Best Non-Fiction)
- बिंग्डन्स बोर्डिंगहाउस मर्डर – ग्रेग लिली
- अगाथा क्रिस्टी, मार्पल: एक्सपर्ट ऑन विकेडनेस – मार्क अल्ड्रिज
- सोम ऑफ माई बेस्ट फ्रेंड्स आर मर्डरर्स: क्रिटिक्विंग द कोलम्बो किलर्स – क्रिस चान
- द बुकशॉप: ए हिस्ट्री ऑफ द अमेरिकन बुकस्टोर – इवान फ्रिस
- राइटिंग द कोजी मिस्ट्री: ऑथर्स पेर्सपेक्टिव्स ऑन थेयर क्राफ्ट एडिटेड – फिलिस एम बेट्ज
सर्वश्रेष्ठ बाल/किशोर रहस्यकथा (Best Children’s/YA Mystery)
- फर्स्ट वीक फ्री एट द रूमी टॉयलेट: ए जून नाइट मिस्ट्री – जोश पैचर
- सास्क्वैच ऑफ हैरिमन लेक – के बी जैक्सन
- सिड जॉनसन एंड द वेल-इंटेंडेड कॉन्सपिरेसी – फ्रांसिस स्कूनमेकर
- द बिग ग्रे मैन ऑफ बेन मैकधुई – के बी जैक्सन
- द शेरलॉक सोसायटी – जेम्स पोंटी
यह पुरस्कार मैलिस डोमेस्टिक के 37 वें सम्मेलन के दौरान प्रदान किए जाएँगे।
क्या है मैलिस डोमेस्टिक?
मैलिस डोमेस्टिक प्रशंसकों का वार्षिक सम्मेलन है जो कि अमेरिका के मैरीलैंड में 1989 से आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य ऐसी रचनाओं को प्रोत्साहित करना है जो कि पारंपरिक रहस्यकथा की श्रेणी में आती है अर्थात वो रचनाएँ जिनमें न ज्यादा उन्मुक्त यौनाचार होता है, न इनमें ज्यादा हिंसा होती है, न विभीत्सता होती है और न इन्हें रहस्यकथाओं की हार्ड बॉयल्ड श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। इसी प्रयोजन हेतु हर वर्ष संस्था अगाथा पुरस्कार प्रदान करती है जो कि संस्था में पंजीकृत या संस्था से जुड़े व्यक्तियों द्वारा किये गए मतों के द्वारा निर्धारित किया जाता है।
अच्छी जानकारी, धन्यवाद।
जानकारी आपको पसंद आयी यह जानकर अच्छा लगा। हार्दिक आभार।