वर्ष 2023 के जे सी बी प्राइज़ लिटरेचर के लिए नामांकित रचनाओं की शॉर्ट लिस्ट हुई घोषित

अंग्रेजी में प्रकाशित साहित्य के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार जे सी बी प्राइज़ फॉर लिट्रेचर के लिए वर्ष 2023 की शॉर्ट लिस्ट जारी कर दी गयी है। यह शॉर्ट लिस्ट जयपुर में हुए एक कार्यक्रम में जारी की गई। जेसीबी प्राइज़ फॉर लिटेरेचर (JCB Prize for Literature) की यह शॉर्ट लिस्ट 20 अक्टूबर 2023 को जारी की गयी। 

इस वर्ष पुरस्कार के लिए 24 शहरों के लेखकों की रचनाओं को निर्णायक समिति ने पढ़ा। इन रचनाओं में अंग्रेजी और अन्य सात भारतीय भाषाओं से अंग्रेजी में अनूदित रचनाएँ शामिल थीं। इससे पहले सितंबर में इन रचनाओं से 10 रचनाओं को चुनकर लॉन्ग लिस्ट जारी की गई थी और अब उन रचनाओं से पाँच का चुनाव कर एक शॉर्ट लिस्ट जारी की गई है। अब पुरस्कार के विजेता का चुनाव इस शॉर्ट लिस्ट में शामिल रचनाओं में से किया जाएगा।  

शॉर्ट लिस्ट के लिए इं पाँच पुस्तकों का चुनाव एक पाँच सदस्यीय समिति द्वारा किया गया। समिति की अध्यक्षता लेखक और अनुवादक श्रीनाथ पेरुर (Srinath Perur) द्वारा की गयी है। समिति में नाटककार और नाट्य निर्देशक महेश दत्तानी (Mahesh Dattani), आलोचक और प्रकाशक सोमक घोषाल ( Somak Ghoshal), लेखल और सर्जन कावेरी नंबीसन (Kaveri Nambison) और पत्रकार और डाक्यूमेंट्री फिल्ममेकर स्वाति थियागराजन (Swati Thiyagarajan) शामिल हैं।

शॉर्ट लिस्ट में नामांकित पुस्तकों की बात की जाए तो इस बार शॉर्ट लिस्ट की पाँच पुस्तकों में से तीन पुस्तकें ऐसी हैं जो भारतीय भाषाओं (बांग्ला, तमिल, हिंदी) से अंग्रेजी में अनूदित की गई हैं और दो पुस्तकें ऐसी हैं जो मूलतः अंग्रेजी में लिखी हैं। 

वर्ष 2023 के जे सी बी प्राइज़ फॉर लिट्रेचर की शॉर्ट लिस्ट में शामिल पुस्तकें निम्न हैं:


वर्ष 2023 के जे सी बी प्राइज़ लिटरेचर के लिए नामांकित रचनाओं की शॉर्ट लिस्ट हुई घोषित
जे सी बी प्राइज़ फॉर लिटरेचर 2023 शॉर्ट लिस्ट



जे सी बी प्राइज़ फॉर लिट्रेचर 2023 के विजेता की घोषणा अब नवंबर 18 2023 को  की जाएगी।

 

जे सी बी पुरस्कार

 वर्ष 2018 से शुरू हुआ जे सी बी प्राइज़ फॉर लिटरेचर हर वर्ष भारतीय लेखक द्वारा लिखी गयी एक उत्कृष्ट रचना को दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिये अंग्रेजी में लिखी गयी या अंग्रेजी में अनूदित रचनाएँ ही मान्य होती हैं।

जे सी बी पुरस्कार के विजेता को 25 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। वहीं अगर पुरस्कार जीतने वाली पुस्तक एक अनुवाद है तो अनुवादक को अलग से 10 लाख रुपये की इनाम राशि दी जाती है। शॉर्ट लिस्ट में शामिल अन्य पुस्तकों को एक एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जायेगी और अगर शॉर्ट लिस्ट में अनुवाद शमिल है तो अनुवादक को पचास हजार रुपये की सम्मान राशि से सम्मानित किया जाता है।


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

About एक बुक जर्नल

एक बुक जर्नल साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है। यह प्रोत्साहन उनके ऊपर पाठकीय टिप्पणी, उनकी जानकारी इत्यादि साझा कर किया जाता है। आप भी अपने लेख हमें भेज कर इसमें सहयोग दे सकते हैं।

View all posts by एक बुक जर्नल →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *