2024 शर्ली जैक्सन पुरस्कारों के लिए नामांकित रचनाओं की घोषणा हो चुकी है। यह घोषणा शर्ली जैक्सन पुरस्कार की वेबसाइट पर की गयी। यह पुरस्कार लेखिका शर्ली जैक्सन के एस्टेट की आज्ञा से हॉरर, साइकोलॉजिकल सस्पेंस और डार्क फैंटेसी फिक्शन, वह विधाएँ जिसमें लेखिका स्वयं लिखा करती थीं, में किए गए बेहतरीन कार्य को पुरस्कृत करने के लिए वार्षिक रूप से दिया जाता रहा है।
पुरस्कृत रचनाओं का चयन एक समिति करती है जिसमें लेखक, संपादक, आलोचक और शिक्षाविद शामिल होते हैं। इन नामांकित रचनाओं में से पुरस्कृत रचना इस समिति द्वारा चुनी जाएगी।
विभिन्न श्रेणियों में वर्ष 2024 के शर्ले जैक्सन पुरस्कार के लिए नामांकित रचनाएँ निम्न हैं:
उपन्यास (नॉवेल)
- कर्डल क्रीक: ए नॉवेल — यवोन बैटल-फेल्टन (हेनरी होल्ट एंड कंपनी)
- द आईज़ आर द बेस्ट पार्ट — मोनिका किम (एरेव्हन बुक्स)
- एनहैलो — टिम मैकग्रेगर (रॉ डॉग स्क्रीमिंग प्रेस)
- द हॉन्टिंग ऑफ़ वेल्कवुड — ग्वेंडोलिन किस्टे (सागा प्रेस)
- द हाउस ऑफ़ लास्ट रिज़ॉर्ट — क्रिस्टोफर गोल्डन (सेंट मार्टिन’ज़ प्रेस-यूएस/टाइटन बुक्स-यूके)
- स्मोथरमॉस — अलीसा एलेरिंग (टिन हाउस/टाइटन बुक्स-यूके)
लघु-उपन्यास (नॉवेला)
- कूप डी ग्रास — सोफिया अजरम (टाइटन बुक्स)
- होलो टंग — ईडन रॉयस (रॉ डॉग स्क्रीमिंग प्रेस)
- रेड स्काइज़ इन द मॉर्निंग — नादिया बुलकिन (डिम शोरज़)
- ए स्काउट इज़ ब्रेव — विल लुडविग्सन (लेथे प्रेस)
- ए वॉइस कॉलिंग — क्रिस्टोफर बारज़ाक (साइकोपॉम्प)
उपन्यासिका (नावेलेट)
- ऑल द पार्ट्स ऑफ़ यू दैट वॉन्ट ईज़िली बर्न — एरिक लारोका (दिस स्किन वाज़ वन्स माइन एंड अदर डिस्टर्बेंस)
- द गर्ल विद बार्नाकल्स फॉर आईज़ — लिंडसे क्रोअल (स्प्लिट स्क्रीम वॉल्यूम फाइव)
- हिज़ अनबर्न हार्ट — डेविड सैंडनर (रॉ डॉग स्क्रीमिंग प्रेस)
- रेडी प्लेयर (एन+1) — एम. शॉ (ऑल योर फ्रेंड्स आर हियर)
- स्टे ऑन द लाइन — क्ले मैकलियोड चैपमैन (शॉर्टवेव पब्लिशिंग)
- द थर्टीन वेज़ वी टर्न्ड डैरिल डेटसन इनटू ए मॉन्स्टर — कर्ट फॉवर (डिम शोरज़)
कहानी (शॉर्ट फिक्शन)
- कमचटका — क्रिस्टिना टेन (वॉशिंगटन स्क्वायर रिव्यू, अंक 51, वसंत 2024)
- स्ट्राइक — जेसिका पी. विक (मॉन्स्टर्स इन द मिल्स)
- मैमथ — मनीष मेलवानी (नाइटमेयर मैगज़ीन, जून 2024)
- मून रैबिट सॉन्ग — कैरोलिन हंग (नाइटमेयर मैगज़ीन, नवंबर 2024)
- थ्री फेसेज़ ऑफ़ ए बेहेडिंग — अर्काडी मार्टिन (अनकैन मैगज़ीन #58)
संग्रह ( सिंगल ऑथर कलेक्शन)
- द बोन पिकर: नेटिव स्टोरीज़, ऑल्टरनेट हिस्ट्रीज़ — डेवोन ए. मिहेसुआह (यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओक्लाहोमा प्रेस)
- डेड गर्ल, ड्राइविंग एंड अदर डेवास्टेशन्स — कैरिना बिसेट (ट्रेपिडेशियो पब्लिशिंग)
- मिडवेस्टर्न गॉथिक — स्कॉट थॉमस (इंकशेयरज़)
- ए प्लेस बिटवीन वेकिंग एंड फॉरगेटिंग — यूजेन बेकन (रॉ डॉग स्क्रीमिंग प्रेस)
- दीज़ थिंग्स दैट वॉक बिहाइंड मी — डेविड सर्फेस (लेथे प्रेस)
संकलन (एडिटेड एंथोलॉजी)
- बरी योर गेज़: एन एंथोलॉजी ऑफ़ ट्रेजिक क्वीर हॉरर — सोफिया अजरम (संपादक) (गूलिश बुक्स)
- द क्रॉलिंग मून — डेव रिंग (संपादक) (नियॉन हेमलॉक)
- मॉन्स्टर्स इन द मिल्स — क्रिसटा कार्मेन और एल.ई. डेनियल्स (संपादक) (आईपी [इंटरएक्टिव पब्लिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड])
- द व्हाइट गाइ डाइज़ फर्स्ट — टेरी जे. बेंटन-वॉकर (संपादक) (टोर पब्लिशिंग ग्रुप)
- व्हाई डिडन्ट यू जस्ट लीव — जूलिया रियोस और नादिया बुलकिन (संपादक) (कर्स्ड मोर्सल्स प्रेस)
विजेताओं की घोषणा 19 जुलाई 2025 को बर्लिंगटन एम ए में आयोजित होने वाले 34वें रीडरकॉन में की जाएगी।