रीता ग्रोवर

संक्षिप्त परिचय: रीता ग्रोवर

रीता ग्रोवर का जन्म 5 जून 1950 को हुआ। दिल्ली में ही वह पली बढ़ी और उन्होंने अपनी अधिकतर शिक्षा प्राप्त की।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी ए (हिंदी ऑनर्स) और फिर हिंदी में एम ए किया। साथ ही उन्होंने आईडब्ल्यूसीए दिल्ली से डिप्लोमा इन कॉसमेटॉलोजी एंड ब्यूटी कल्चर का डिप्लोमा और शामैन कॉलेज मुंबई से ‘डिप्लोमा मेकअप आर्टिस्ट’ किया।

वह दिल्ली में रहतीं हैं। वह लगभग चार दशकों से लेखन क्षेत्र में सक्रिय हैं। 1980 के करीब उनके पहली कविता ‘एक नया आयाम तुम्हारी राह में है’ एक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद वह लगातार लेखन कार्य में रत रही हैं। कविता, लेख, कहानी, लघु-कथाएँ और बाल साहित्य लेखन वह करती हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं।

फ्रीलांस स्क्रिप्ट लेखक के तौर पर उन्होंने कई विज्ञापनों की स्क्रिप्ट लेखन का भी कार्य किया है।

ई-मेल: grover.reeta@gmail.com

प्रकाशित पुस्तकें:

  1. जादूगर और लालची शिकारी (बाल उपन्यास) (जल्द प्रकाशित)
  2. भूत दोस्त (बाल उपन्यास)
  3. खेल खेल में (बाल उपन्यास )
  4. नई सुबह (कहानी संग्रह)
  5. मानो या न मानो (कहानी संग्रह)
  6. लघु कथा उपवन (लघु‑कथा संग्रह)
  7. भावांजली (काव्य संग्रह)
  8. काव्य लहरें (कविता संग्रह ऑनलाइन)
  9. कविताएँ और गीत (काव्य संग्रह ऑनलाइन)
  10. बच्चे बोलें कविताएँ (बाल कविता संग्रह)
  11. सब के साथ सब से अलग (साझा काव्य संग्रह)
  12. सागर के मोती (साझा वर्ण पिरामिड संग्रह)
  13. सहस्त्राधिक हाइकु (ऑनलाइन)
  14. केश- स्वास्थ्य और सौंदर्य (सौंदर्य पुस्तक)
  15. मेकअप रूप और कला (सौंदर्य पुस्तक)
  16. ब्यूटी टिप्स ( सौंदर्य पुस्तक)
  17. Names of Babas and Babies (Online)
  18. व्यावसायिक समाज कार्य (इग्नू हैल्प बुक)


FTC Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं। अगर आप इन लिंक्स के माध्यम से खरीददारी करते हैं तो एक बुक जर्नल को उसके एवज में छोटा सा कमीशन मिलता है। आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। ये पैसा साइट के रखरखाव में काम आता है। This post may contain affiliate links. If you buy from these links Ek Book Journal receives a small percentage of your purchase as a commission. You are not charged extra for your purchase. This money is used in maintainence of the website.

Author

  • 'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
    सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
    आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
    हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *