वर्ष 2022 के अमर उजाला शब्द सम्मानों (Shabd Samman) की घोषणा की जा चुकी है। यह घोषणा 9 जुलाई 2022 को की गई। ज्ञात हो कि हर वर्ष समाचार पत्र अमर उजाला (Amar Ujala) के अमर उजाला फाउंडेशन (Amar Ujala Foundation) द्वारा श्रेष्ठ सृजन को रेखांकित करने के लिए रचनाकारों को शब्द सम्मान से सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान आकाशदीप सम्मान (Aakashdeep Samman) और श्रेष्ठ कृति सम्मान (Shreshth Kriti Samman) के रूप में दिए जाते हैं।
आकाशदीप सम्मान
आकाशदीप सम्मान (Aakashdeep Samman) के चलते फाउंडेशन द्वारा दो रचनाकारों को सम्मानित किया जाता है। इन रचनाकारों में से एक को हिंदी भाषा में और एक को हिंदी से इतर किसी भारतीय भाषा में सतत और विशिष्ट कार्य को करने के लिए सम्मानित किया जाता है। विजेताओं को पाँच-पाँच लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और गंगा की प्रतिमा सम्मान स्वरूप दी जाती है।
इससे पूर्व हिंदी के साथ कन्नड़, मराठी, तथा बांग्ला भाषा के रचनाकारों को प्रदान किया जा चुका है।
श्रेष्ठ कृति सम्मान
कोरोना के चलते वर्ष 2022 के शब्द सम्मनों के लिए वर्ष 2020-21 में प्रकाशित हिंदी की श्रेष्ठ कृतियों को विचारार्थ लिया गया था। इन सम्मनों के विजेताओं को एक-एक लाख रुपय, प्रशस्ति पत्र और गंगा प्रतिमा सम्मान स्वरूप दी जाएगी।
वर्ष 2022 के श्रेष्ठ कृति सम्मान इस प्रकार हैं:
थाप (किसी रचनाकार की पहली पुस्तक को दिया जाने वाला पुरस्कार):
अणुशक्ति सिंह की कृति
शर्मिष्ठा को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
भाषा-बंधु (भारतीय भाषाओं में अनुवाद):
नादिया मुराद की अंग्रेजी कृति
द लास्ट गर्ल के इसी नाम से हुए हिंदी अनुवाद के लिए
आशुतोष गर्ग को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
पुरस्कृत कृतियों का चुनाव एक चयन समिति द्वारा किया गया जिसमें निम्न लोग शामिल थे:
विश्वनाथ प्रदास तिवारी (आलोचक), लीलाधर जगूड़ी (कवि), पंकज बिष्ट (कथाकार,उपन्यासकार ), मैत्रेयी पुष्पा (साहित्यकार), सूरज प्रकाश (लेखक अनुवादक)
-
'एक बुक जर्नल' साहित्य को समर्पित एक वेब पत्रिका है जिसका मकसद साहित्य की सभी विधाओं की रचनाओं का बिना किसी भेद भाव के प्रोत्साहन करना है।
सन् 2012 से हम यह कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। यह प्रोत्साहन रचनाओं के ऊपर पाठकीय टिप्पणी प्रकाशित करके, नयी साहित्यिक कृतियों की जानकारी साझा करके, साहित्य से जुड़ी खबरे साझा करके और लेखकों द्वारा भेजी गयी उनकी रचनाओं को प्रकाशित करके किया जाता है। हमारी कोशिश है एक वृहद पाठक वर्ग तक इन जानकारियों को पहुँचाया जाए।
आप भी साहित्य और लेखन से सम्बंधित लेख, अपनी पुस्तक का अंश और अपनी रचनाएँ हमें भेज कर इस मुहिम में सहयोग दे सकते हैं।
हमारा पता है: contactekbookjournal@gmail.com