तस्वीर स्रोत: राजकमल प्रकाशन के ब्लॉग से |
कोविड -19 के दौरान जब पुस्तक मेले नहीं लग रहे थे तो राजकमल प्रकाशन द्वारा ऑनलाइन बुक फेयर की शुरुआत की गयी थी। तब से लेकर अब तक वो दो बार ऑनलाइन पुस्तक मेले का आयोजन कर चुके हैं। अब वह राजकमल ऑनलाइन बुक फेयर का तीसरा संस्करण पाठकों के लिए लेकर आए हैं।
कब से कब तक है पुस्तक मेला
राजकमल ऑनलाइन बुक फेयर 2024 21 जून से 30 जून तक आयोजित किया जा रहा है।
क्या होगा खास इस मेले में?
ऑनलाइन पुस्तक मेले के दौरान राजकमल प्रकाशन की वेबसाइट www.rajkamalprakashan.com पर मौजूद समूह की किताबें 30 से 50 प्रतिशत की आकर्षक छूट के साथ पाठकों के लिए क्रय के लिए उपलब्ध होंगी। इस बुक फेयर के दौरान 500 रुपये से अधिक की खरीद पर डिलिवरी मुफ़्त रहेगी।
प्रकाशन द्वारा प्रकाशित ब्लॉग में पुस्तक मेले की जानकारी देते हुए बताया गया है कि
ऑनलाइन बुक फेयर में पाठकों के लिए 900 से अधिक उपन्यास, 500 से अधिक कहानी संग्रह, 100 से अधिक जीवनियाँ, 650 से अधिक काव्य पुस्तकें, आलोचना की 550 से अधिक पुस्तकें, 2500 से अधिक कथेतर विधा की किताबें उपलब्ध होंगी। साथ ही 50 से अधिक नए लेखकों की किताबों समेत 250 से अधिक नयी किताबें उपलब्ध होंगी।
महाबचत कॉम्बो
पाठक अपनी पसंद की किताबें आसानी से चुन सके इसलिए प्रकाशन द्वारा कुछ कॉम्बो भी बनाए गए हैं। यह कॉम्बो विधा के हिसाब से बनाए गए हैं और पाठक अपनी पसंदीदा विधा के अनुसार इनमें से चुनाव कर सकता है और महाबचत का फायदा उठा सकता है। कॉम्बो निम्न लिंक पर जाकर देखे जा सकते हैं:
प्राइम आवर सेल
प्रकाशन इस बार प्राइम आवर सेल का कान्सेप्ट भी लाया है। फेयर के दौरान रात 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच एक निर्धारित विषय की किताबों पर पचास प्रतिशत की छूट प्रकाशन द्वारा प्रदान की जा रही है।
डील ऑफ द डे
डील ऑफ द डे के नाम से वेबसाइट पर प्रतिदिन कुछ पुस्तकों पर विशेष छूट दी जा रही है। पाठक राजकमल प्रकाशन की वेबसाइट पर जाकर इसका फायदा उठा सकते हैं।
राजकमल ऑनलाइन बुक फेयर सुदूर इलाकों में पुस्तकें पहुँचाने की कोशिश
पुस्तक मेले विषय में राजकमल प्रकाशन के सी ई ओ आमोद महेश्वरी कहते हैं, ]
“अधिकतर पुस्तक मेलों का आयोजन बड़े शहरों में होता है और किताबें खरीदने के लिए वहाँ तक पहुँचना सभी के लिए संभव नहीं हो पाता है। हमें बहुत से पाठकों की ओर से यह शिकायत भी मिलती है कि उनके गांव-शहर में कोई पुस्तक मेला नहीं लगता है। हमारी कोशिश यही है कि देश के सुदूर इलाकों में रहने वाले पाठकों को भी उनकी मनपसंद पुस्तकें प्राप्त करने में आसानी रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए हम ऑनलाइन बुक फेयर का आयोजन कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार भी ऑनलाइन बुक फेयर में हमें पाठकों का सहयोग और स्नेह मिलेगा।”
*****
तो देर किस बात की। आप भी घूम आइए ये ऑनलाइन पुस्तक मेला और घर बैठे मँगवा लीजिए अपनी पसंदीदा पुस्तकें।